{"_id":"5fc530768ebc3e9b8b770b90","slug":"crime-accident-death-rewari-case-file-news-rewari-news-rtk5844694178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को कार चालक ने मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को कार चालक ने मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर रविवार की रात को एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक चालक व सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। मरने वालों में राजस्थान की पूर्व मिस राजस्थान का भाई भी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कसौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-4 निवासी करीब 55 वर्षीय रामकिशन व उसका चचेरा भाई सतीश कुमार रविवार की शाम को धारूहेड़ा से आटो में बनीपुर चौक पर आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों वापस धारूहेड़ा जाने के लिए बनीपुर चौक पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक वैगनआर कार ने सामने चल रहे बाइक चालक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सड़क किनारे खड़े रामकिशन व सतीश भी से टकरा गई। रामकिशन व बाइक चालक दोनों हाईवे पर जा गिरे तथा मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि सतीश को मामूली चोट आई है। बाइक चालक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान जयपुर के गांव तेडिया निवासी करीब 21 वर्षीय श्रीराम के रूप में हुई है। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी बावल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए है। सतीश कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्त की शादी में शामिल होने बिहार जा रहा था श्रीराम
एलबम व एड फिल्मों में कार्य करने वाले जयपुर जिला निवासी श्रीराम बाइक पर सवार होकर बिहार में अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। वह रविवार को शाम को करीब चार बजे अपने घर से रवाना हुआ था। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के श्रीराम की बड़ी बहन मिस राजस्थान रह चुकी है।