फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cricketer Vikas Yadav's three-and-a-half-year legal battle has borne fruit.

Rewari News: क्रिकेटर विकास यादव की 3 साल 5 महीने की कानूनी लड़ाई रंग लाई

Wed, 22 Jul 2026 06:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Jul 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Vikas Yadav's three-and-a-half-year legal battle has borne fruit.
जिला न्यायालय रेवाड़ी। संवाद
प्रवेश चौहान
विज्ञापन

रेवाड़ी। क्रिकेटर विकास यादव की तीन साल पांच महीने की कानूनी लड़ाई सफल रही। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता की अदालत ने हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को झटका दिया। अदालत ने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी की अपील खारिज कर दी।
निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए विकास यादव को ग्रेड-बी खेल प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया गया। जौनावास निवासी विकास यादव ने वर्ष 2018 में सिविल अदालत में दावा दायर किया था। वह वर्ष 2017-18 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र रहते हुए उत्तर क्षेत्र विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के सदस्य थे। इस टीम ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित विज्जी ट्रॉफी एकदिवसीय घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता 2017-18 का खिताब जीता था। बीसीसीआई ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी जारी किए थे। हरियाणा सरकार की 15 नवंबर 2018 की खेल ग्रेडेशन अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतियोगिता श्रेणी-9 में आती है। इस श्रेणी के विजेता खिलाड़ियों को ग्रेड-बी प्रमाणपत्र मिलना चाहिए। हालांकि, खेल विभाग ने उन्हें केवल ग्रेड-डी प्रमाणपत्र के योग्य माना था।
विज्ञापन

अदालत ने हरियाणा सरकार की 15 नवंबर 2018 की अधिसूचना का विस्तृत परीक्षण किया। अधिसूचना के अनुसार, बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं श्रेणी-9 में आती हैं। इन प्रतियोगिताओं की विजेता टीम के सदस्य ग्रेड-बी प्रमाणपत्र के पात्र होते हैं। खेल विभाग के गवाह ने भी विज्जी ट्रॉफी के बीसीसीआई द्वारा आयोजन और प्रस्तुत प्रमाणपत्र की सत्यता स्वीकार की। करीब साढ़े तीन वर्ष की सुनवाई के बाद, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश विकास गुप्ता ने 21 जुलाई 2026 को खेल विभाग की अपील खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
खेल विभाग की दलीलें
खेल विभाग ने अदालत में दलील दी कि खिलाड़ी का दावा ग्रेड-डी के अंतर्गत आता है। विभाग ने बीसीसीआई से खिलाड़ी के नाम और प्रमाणपत्र के सत्यापन की जानकारी मांगी थी। यह जानकारी लंबे समय तक प्राप्त नहीं हुई थी। इसलिए ग्रेड-बी प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed