फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cremation of Congress leader Rao Arjun Singh took place in Rewari

Rewari: कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 24 Oct 2023 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Oct 2023 01:41 PM IST
सार

पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह राव की बैंकाक में हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर सुबह-सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से उन्हें रेवाड़ी के रामपुरा गांव लाया गया। इस दौरान राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल भी अर्जुन राव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।  

विज्ञापन
Cremation of Congress leader Rao Arjun Singh took place in Rewari
कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह का मंगलवार को अंतिम संस्कार दादा और पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह की समाधि स्थल के पास हुआ। मुखाग्नि उनके छोटे भाई राव अभिजीत ने दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और रामपुरा हाउस से जुड़े नेता शामिल होने पहुंचे। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर रामपुरा हाउस में रखा गया था।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सुबह-सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से उन्हें रेवाड़ी के रामपुरा गांव लाया गया। केंद्रीय मंत्री और अर्जुन राव के चाचा राव इंद्रजीत सिंह, पिता राव अजीत सिंह, चाचा पूर्व विधायक यदुवेंद्र सिंह पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। इस दौरान राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल भी अर्जुन राव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के भतीजे हैं अर्जुन
अर्जुन राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भतीजे हैं। अर्जुन की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपने कार्यक्रम स्थगित कर परिवार के साथ रेवाड़ी पहुंचे हैं। अर्जुन ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर अटेली विधानसभा से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी, मगर अर्जुन ये चुनाव हार गए। बता दें कि पिछले सप्ताह अर्जुन सिंह की बैंकाक में हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed