फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cow smuggling

ग्रामीणों ने गो तस्करों को घेरा

Sun, 26 Oct 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Oct 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव बगथला के पास ग्रामीणों ने गोकशी के लिए कैंटर में भरकर ले जाने की तैयारी कर रहे तस्करों को घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने 78 गायों को मुक्त कराया, लेकिन आरोपी कैंटर लेकर भाग निकले। ग्रामीणों में गो तस्करों के खिलाफ आक्रोश था। थाना पुलिस ने किसी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार क्षेत्र में ही रहने वाला राजेंद्र देर रात करीब 11 बजे घर की ओर लौट रहा था। उसी दौरान उसने देखा कि कुछ  नकाबपोश लोग गायों को एक कैंटर में जबरन भर रहे हैं। उसने  अपने परिचित विक्रम पहलवान, श्योराज को इसकी सूचना दी। वहीं जाटूसाना गोशाला सदस्य एसआई राजपाल को भी घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में गांव के दर्जनों लोग टार्च, लाठी, डंडा आदि लेकर मौके पर जा पहुंचे। शुरुआत में कुछ लोगों को देखकर गो तस्करों ने विरोध किया लेकिन पीछे से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को आता देख  सभी आरोपी कैंटर लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने सभी सुरक्षित बचाई गईं 78 गायों के लिए रात में ही चारे की व्यवस्था की।
गायों को बचाने की सूचना पर जाटूसाना गोशाला के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पहले गायों को जाटूसाना स्थित गोशाला में ले जाने लगे, लेकिन सुबह ही बैरियावास गौशाला के सदस्य भी मौके पर जा पहुंचे और गायों को गोशाला में ले जाने के लिए कहा। बाद में सभी 78 गायों को बैरियावास गोशाला में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed