फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cow attacked a child in Rewari

Rewari: गाय ने पांच साल के मासूम को पटका, बच्चे ने भाग कर बचाई जान, वीडियो वायरल

Fri, 15 Jul 2022 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 01:10 PM IST
सार

रेवाड़ी में आवारा और बेसहारा पशुओं का हमला अक्सर किसी न किसी पर होता रहता है। लेकिन, नगर परिषद आंकड़ों के साथ दावा करता है कि उसने ऐसे हजारों पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में भेजा है।  

विज्ञापन

विस्तार

रेवाड़ी में एक गाय ने पांच साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे पटक दिया। बच्चा कुछ देर एक गेट के पास पड़ा रहा। बाद में वहां से उठा और भाग कर अपनी जान बचाई। इसका वीडियो वायरल हो गया है। बेसहारा पशुओं के आतंक के कारण आए दिन कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो मोहल्ला हंसनगर का है। बच्चा कहीं जा रहा था। वहां पर दो गायें खड़ी थीं। बच्चा जैसे ही उनके पास से गुजरा, तभी एक गाय ने उसे उठाकर पटक दिया। बच्चा एक गेट के पास जाकर गिरा। जब गाय वहां से कुछ हटी, तब बच्चा वहां से भागा। 

विज्ञापन

शहर से लेकर हर रास्ते पर बेसहारा पशुओं का आतंक

आवारा और बेसहारा पशुओं का हमला अक्सर किसी न किसी पर होता रहता है। लेकिन, नगर परिषद आंकड़ों के साथ दावा करता है कि उसने ऐसे हजारों पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में भेजा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों की जा चुकी है जान 

ठठेरा चौक पर साल पहले एक सांड ने फोटोग्राफर डॉली पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी जान चली गई थी। इसके ठीक चार दिन बाद ही एक गाय ने बुजुर्ग महिला पर हमला बोला था। इसके बाद मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि कई दिनों तक धरने-प्रदर्शन हुए। नगर परिषद ने अपनी खामियों को छुपाने के लिए लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए नए सिरे से टेंडर छोड़ा। कुछ दिन सख्ती दिखाई, लेकिन अब फिर से वहीं हालात बन गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed