{"_id":"5e8b6e2a8ebc3e6f9265f1d5","slug":"covid-19-relief-fund-in-the-state-rewari-roadways-depot-first-place-rewari-news-rtk549819064","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना राहत कोष में योगदान देने में रेवाड़ी डिपो प्रदेशभर में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना राहत कोष में योगदान देने में रेवाड़ी डिपो प्रदेशभर में अव्वल
विज्ञापन
सामान्य बस अड्डा रेवाड़ी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कोरोना राहत कोष में सहयोग देने के लिए जहां आम से लेकर खास तक आगे आ रहे हैं वहीं राज्य परिवहन के रेवाड़ी डिपो के करीब 630 कर्मचारियों में से 97 प्रतिशत ने कोरोना राहत कोष में अपने बेसिक वेतन का 10 से 20 प्रतिशत हिस्सा जमा करवा प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आपदा के समय राज्य परिवहन के कर्मचारियों की ओर से दिए गए सहयोग पर डिपो के जीएम नवीन कुमार भारद्वाज ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। लॉक डाउन के चलते डिपो में कार्यरत सभी कर्मचारियों को फोन के माध्यम से सूचना देकर स्वेच्छा से सहयोग की अपील की गई थी जिसके बाद 97 प्रतिशत कर्मचारियों ने सहमति जताई। वहीं बचे हुए 3 प्रतिशत कर्मचारियों में से अधिकांश से संपर्क नहीं हो पाया या फिर जानकारी के अभाव में सहयोग नहीं कर पा रहे हैं।
स्टैंड इंचार्ज देवेन्द्र तिवाड़ी ने बताया कि महाप्रबंधक नवीन कुमार भारद्वाज के निर्देशन में रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी पदाधिकारियों के सहयोग से 97 प्रतिशत कर्मचारियों ने स्वेच्छता से कोरोना राहत कोष में सहयोग किया है। एक्शन कमेटी के प्रधान कैलाश गुर्जर ने बताया कि इसलिए सरकार की ओर से ऑनलाइन कटौती का ऑप्शन दिया। जिसके लिए स्टेनो कैलाशचंद यादव, प्रधान बीर सिंह यादव, राजपाल, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, पवन, भूपेन्द्र सिंह, उद्यम सिंह, रवि प्रधान, अरविंद कुंडू, राजबीर सहित अन्य कर्मचारियों ने योगदान देने के लिए तत्परता से दिखाई। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की ओर से कर्मचारियों से जो भी सहयोग मांगा जाएगा वह दिया जाएगा।
डिपो के लिए गर्व की बात
चालक संघ हरियाणा के राज्य सचिव बाबूलाल यादव, परिवहन कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान यशपाल यादव, संयुक्त कर्मचारी संघ प्रधान प्रवीण यादव और चेयरमैन रामौतार यादव ने कहा कि रेवाड़ी डिपो के लिए यह गर्व की बात है। प्रदेशभर के सभी 24 डिपो में रेवाड़ी डिपो ने आपदा के समय प्रदेशभर में सबसे अधिक योगदान दिया है। डिपो प्रधान यशपाल यादव ने कहा कि देश में कोरोना रूपी आपदा के समय सभी कर्मचारी अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। प्रशासन व सरकार के आदेशों पर हर कर्मचारी कोरोना से बचाव के अभियान में सहयोग को तैयार हैं।