{"_id":"650bd60fb521aa2fa20bb6d8","slug":"court-cancels-gangster-maheshs-bail-bond-imposes-fine-of-rs-1-lakh-rewari-news-c-198-1-rew1001-4750-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोर्ट ने गैंगस्टर महेश का जमानत बांड रद्द किया, एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोर्ट ने गैंगस्टर महेश का जमानत बांड रद्द किया, एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया
Thu, 21 Sep 2023 11:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गैंगस्टर महेश सैनी पर कानून का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। कोर्ट ने सुनवाई से गैरहाजिर चल रहे महेश सैनी व परिवार की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एएसजे) डाॅ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट में महेश सैनी के खिलाफ आपराधिक मामले की सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने पुलिस से अगली तारीख से पहले संपत्ति का पूरा ब्योरा जमा करने के आदेश दिए हैं। पिछली तारीख पर महेश सैनी द्वारा दिया गया मेडिकल भी जांच में फर्जी पाया गया था।
महेश सैनी पर जिले के अलावा आसपास के जिलों में 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे संगीन मामले शामिल हैं। एएसजे की अदालत में चल रहे आपराधिक मामले में महेश सैनी लगातार गैरहाजिर चल रहा है। कोर्ट द्वारा महेश सैनी के गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। पिछली सुनवाई पर एसपी से महेश को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश भी जारी किए थे। कोर्ट में पेश होने से बचने के लिए महेश सैनी की तरफ से मेडिकल पेश किया था, लेकिन जांच में वह फर्जी पाया गया था। आरोपी के पेश नहीं होने पर कोर्ट ने जमानत बॉन्ड रद करते हुए उसके जमानती पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जमानती द्वारा एक लाख रुपये का जुर्माना कोर्ट में जमा करा दिया गया है।
कोर्ट ने डीएसपी हेडक्वार्टर से महेश सैनी व उसके परिवार की चल-अचल संपत्ति की पूरी जानकारी अगली सुनवाई से पहले अदालत में जमा कराने के आदेश दिए हैं। यदि पुलिस आरोपी की संपत्ति की जानकारी जमा नहीं करा पाती है तो अगली तारीख पर डीएसपी को स्वयं कोर्ट के सामने पेश होना होगा। कोर्ट ने महेश सैनी के 21 सितंबर को अदालत में पेश होने के लिए वारंट भी जारी किए हैं।