फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Counterattack in gang war

गैंगवार में पलटवार

Tue, 19 Aug 2014 12:12 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Tue, 19 Aug 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात बलजीत उर्फ रवि उर्फ आलू की हत्या का बदला लेने के लिए सोमवार को उसके गैंग के तीन गुर्गों ने पुलिस कस्टडी में प्रिजनर वैन से नारनौल जा रहे उसके दो हत्यारोपियों पर हमला बोल दिया। हमलावर बंदी भी उसी वैन में थे। वे नारनौल जेल में बंद हैं। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस सभी को एक ही प्रिजनर वैन में लेकर जा रही थी। हमले में दो हत्यारोपी समेत तीन बंद घायल हुए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार हमला ब्लेड से किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि धारूहेड़ा चुंगी के नजदीक वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले आलू की 11 अगस्त को गांधी नगर में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया, जिनमें से सीआईए टीम ने 15 अगस्त की रात मुख्य आरोपी नई आबादी निवासी संदीप सोनी को गिरफ्तार कर लिया। उसे 16 अगस्त को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया था। 16 अगस्त की शाम दूसरे आरोपी शिव कालोनी निवासी राकेश शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसे भी एक दिन के रिमांड पर लिया गया। तीसरा आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। सोमवार को दोनाें आरोपियों की रिमांड खत्म हो गई। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन


संदीप और राकेश को पुलिस एक प्रिजनर वैन में नारनौल जेल लेकर जा रही थी। उसी वैन में अन्य चार बंदी भी थे।
वैन ने जैसे ही नाईवाली पुल को पार किया तो वैन में बैठे तीन बंदी दादरी निवासी अमित दहिया, रोजका निवासी राहुल और रेवाड़ी निवासी पुनीत ने हत्यारोपी संदीप और राकेश पर ब्लेड से हमला कर दिया। इतना ही नहीं तीनों ने उनका गला भी दबाया। हमले में वैन में बैठा अन्य बंदी हितेश भी घायल हो गया। प्रिजनर वैन में झगड़ा होते देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत गाड़ी रोक कर पुलिसकर्मियों ने इन बंदियों को अलग- अलग कर काबू किया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस के आला अफसरों को दी। बंदियाें को मेडिकल जांच के लिए रेवाड़ी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हमलावरों के खिलाफ थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना पुलिस के अनुसार तीन हमलावर कुख्यात अपराधी रहे रवि उर्फ आलू गैंग के सदस्य हैं। आलू की हत्या का बदला लेने के लिए ही संदीप और राकेश पर हमला बोला गया। उधर, पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद भारी सुरक्षा बल के साथ सभी बंदियों को नारनौल जेल भेज दिया।  

 
उठे सवाल, कहां से आया ब्लेड
प्रिजनर वैन में बंदियों द्वारा आपस में ब्लेड से हमला करने के मामले में सुरक्षा को लेकर सवाल खडे़ हो गए हैं। आखिरकार वैन के अंदर बंदियों के पास ब्लेड कहां से आया। घटना से यह भी साफ हो गया है कि हमलावर पहले से ही योजना बनाए थे ताकि शहर के बाहर निकलते ही वह इन पर हमला कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed