फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   counsilar say's partiality in city development amout

पार्षद बोले-विकास राशि आवंटन में भेदभाव

Thu, 27 Aug 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 27 Aug 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए सीएम से मिली ग्रांट में राशि आवंटन को लेकर तीन पार्षदों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। पार्षदों का आरोप है कि उन्हें भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं नप ईओ का कहना है कि उन्होंने आवंटन में कोई भेदभाव नहीं किया है, राशि सभी वार्डों में विकास की जरूरत को देखते हुए जारी की गई है।

सीएम ने रेवाड़ी के विकास के लिए पांच करोड़ की ग्रांट जारी की थी। इसमें से शहरी विकास के लिए 2 करोड़ रुपये दिए गए हैं। शहर में तीन पार्षदों ने आरोप लगाए हैं कि पिछले दो सालों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके वार्ड को विकास राशि से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन


उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका यह भी आरोप है कि अच्छी पैठ रखने वाले कुछ पार्षदों को मिली ग्रांट में से 60 लाख रुपये विकास के लिए दिए हैं।

3.25 करोड़ खर्च करने को बनी वर्क लिस्ट
नगर परिषद के 31 वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की वर्क लिस्ट तैयार है। विभिन्न वार्डों में विकास के लिए लगभग 3.15 करोड़ रुपये की रकम रखी गई है।

 इसमें से 2 करोड़ रुपये की राशि भाजपा सरकार बनने के बाद सीएम की ओर से दी गई थी, इसे नगर परिषद के अकाउंट में भी भिजवा दिया था।

‘मनमर्जी से हुआ राशि का आवंटन’
भाजपा समर्थित वार्ड-3 की पार्षद विनीता पीपल का कहना है कि विकास के लिए सभी पार्षद प्रॉसीडिंग रजिस्टर में अपने क्षेत्र की समस्या लिखते हैं।

इन पर काम होने के बाद ही अतिरिक्त काम किए जाने होते हैं। लेकिन यहां नियमों को दरकिनार करते हुए मनमर्जी से विकास के लिए आई रकम को बांट दिया गया। उनके वार्ड में 25 लाख तक के विकास कार्य होने हैं और उन्हें एक चव्वनी तक जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आवाज उठाने का खामियाजा’
भाजपा से ही जुड़ीं वार्ड-11 की पार्षद अल्का मेहंदीरत्ता ने कहा कि नगर परिषद प्रधान शकुंतला भांडोरिया और अधिकारियों की मिलीभगत से हुए भ्रष्टाचार का उन्होंने विरोध किया। इस कारण ही उन्हें प्रताड़ित करने के लिए यह भेदभाव पूर्ण आवंटन हुआ है। यह वर्क ऑर्डर कैंसल करते हुए सभी को विकास के लिए समान राशि मिलनी चाहिए।

‘ईमानदारी की सजा भुगत रहे’
भाजपा से जुड़ीं पार्षद प्रमिला भार्गव ने कहा कि वर्क ऑर्डर में वार्ड के विकास के लिए एक रुपया खर्च नहीं होने की बात सामने आई है। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने पिछली नगर परिषद की शहरी सरकार में भी मलाई खाई है और इस बार भी खा रहे। ईमानदारी से पार्टी और जनता की सेवा में लगे होने के बावजूद राशि आवंटन में अनदेखी की गई है।


ऐसा है वर्क ऑर्डर

वार्ड        पार्षद        अनुमानित राशि
1.        कोई नहीं        शून्य
2.        विनय यादव        24
3.        विनीता पीपल    शून्य
4.        ओमप्रकाश सैनी    15
5.        सुमेर सिंह        9
6.        गीता देवी        शून्य
7.        प्रेमलता सैनी    34
8.        पूनम सतीजा    1.5
9.        मनीष चराया    1.75
10.        पवन बठला        सवा 8
11.        अल्का मेहंदीरत्ता    शून्य
12.        गुरुदयाल नंबरदार    59.75
13.        चंदन यादव        7.75
14.        अशोक राव        2.70
15.        बबिता सैनी        1.30
16.        संजय कुमार        14.20
17.        सुचित्रा चांदना    शून्य
18.        भारत भारद्वाज    14.30
19.        गीता अरोड़ा        12.10
20.        विजय राव        30
21.        पूनम        12
22.        रवि यादव        2.75
23.        रामअवतार        25
24.        पुष्पा देवी        14
25.        डा. सत्यनारायण    11
26.        इतेंद्रपाल        5.25
27.        इंदु मुरली        13
28.        गायत्री कर्दम        1
29.        शकुंतला भांडोरिया    13.45
30.        अमृतकलां टिकानिया    5
31.        प्रमिला भार्गव    शून्य
(नोट: भाजपा समर्थित तीनों पार्षदों ने जैसा बताया)

कोट्स
ऐसा कोई वार्ड नहीं है जिसके विकास के लिए परिषद ने रकम न दी हो। वार्ड नंबर तीन के लिए दी गई रकम में 10 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र और 1 लाख रुपये में लाइट लगवाई जाएंगी। वहीं, वार्ड-6 के लिए 6 लाख और वार्ड नंबर 11 में भी 6 लाख रुपये वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और हाईमास्ट लाइट के लिए रखे गए हैं। वार्ड 8 के लिए भी पर्याप्त राशि दी गई है। वहीं वार्ड-31 के लिए 5 लाख रुपये पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए सैंक्शन किए गए हैं। - डा. विजयपाल यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed