फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   counsilar do anything, i am not support in local goverment

मैं शहरी सरकार गिराने के पक्ष में नहीं, पार्षद कुछ भी करे

Fri, 28 Aug 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिटी पॉलिटिक्स में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। कुछ भाजपा समर्थित पार्षदों की ओर से लगातार शहरी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की दूसरी जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन अब भाजपा विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा है कि वह शहरी सरकार गिराने के हक में नहीं हैं। शहरी सरकार पार्षदों के हाथ में है। वह चाहें तो सरकार गिरा सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि जांच लबी खिंच रही है और परिवर्तन होना चाहिए।

भ्रष्टाचार कोई भी करे, जांच जरूरी है। बृहस्पतिवार को अखबारों की पहली खबर बनी विकास कार्यों की सूची को लेकर भी उन्होंने स्पष्टीकरण दिया। कहा, विकास कार्यों की सूची को लेकर उन्होंने नगर परिषद ईओ से सुबह ही बातचीत की है। इसकी जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन


यदि जांच में गड़बड़ी मिली तो यह लिस्ट बदली जाएगी। विकास समान रूप से होगा। विधायक ने कहा कि पूरी लिस्ट में गड़बड़ी नहीं है। कुछ कमी रह सकती है। वार्ड नंबर-7 में नाला बनेगा। वह दो वार्डों से गुजरेगा। इस पर सड़क बनेगी, जिस पर आठ करोड़ रुपये और खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक कापड़ीवास ने कहा कि अभी दो करोड़ रुपये आए हैं, दस करोड़ रुपये और आने हैं। शहर की सर्कुलर रोड के दोनों तरफ टाइलें लगेंगी और दो साल में यह सड़क दिल्ली की सड़कों की तरह नजर आएगी। विधायक बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर, जिलाध्यक्ष सतीश खोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।

नरबीर ने लिया सीएम से आने का समय
विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि 30 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आएंगे। यादव कल्याण सभा कार्यक्रम करा रही है। लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने सीएम से बातचीत की तो उन्होंने समय दिया। यादव सभा हो या ब्राह्मण सभा, राजपूत सभा, वैश्य, पंजाबी या सैनी समाज, सभी को भूमि आवंटित की जाएगी।

दस दिन में होगा सफाई पर निर्णय
शहर की सफाई व्यवस्था पर विधायक ने कहा कि दस दिन में निर्णय हो जाएगा कि सफाई आउट सोर्स से करानी है या नहीं। यदि आउट सोर्स कराएंगे तो घर-घर से कचरा उठेगा। परिषद में कचरा उठाने के लिए दो ट्रक, चार-पांच टैंपों मंगवाए जा रहे हैं। डस्टबीन भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि इसी सत्र से महिला कॉलेज शुरू हो जाए। आईजीयू से कॉलेज भी जुड़ जाएंगे। नहरी पानी के लिए भी करोड़ों की योजना बन चुकी है।

अधिकारियों के अंदर का रावण नहीं निकला
विधायक अधिकारियों से काफी नाराज दिखे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शायद इनके अंदर का रावण अभी बाहर नहीं निकला और हमारा राम इनके अंदर नहीं घुसा है। अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों को प्यार से समझाया जा चुका है। एसडीएम को भी इस बारे में कहा गया है। अभी अधिकारियों को छूट दी जा रही है। नहीं करेंगे तो डंडा चलाना जानते हैं। बढ़ते क्राइम को लेकर एसपी को तल्ख रूप से कह दिया है। हमारे यहां अन्य जिलों की अपेक्षा औसत पुलिस ज्यादा है, फिर भी वारदात क्यों हो रही है।


कप्तान ने लगाया पानी चोरी करने का पत्थर

विधायक कापड़ीवास ने पूर्व सिंचाई मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव पर भी निशाना साधा। कहा, उन्होंने हमारे यहां तक आ रही नहर में पानी चोरी करने का पत्थर तक लगाया है। पूछने पर कहा कि उन्होंने हमारे हक के पानी में से बीच में ही डिस्ट्रीब्यूटरी का पत्थर लगाया था। ताकि हमारा पानी झज्जर और रोहतक क्षेत्र में चला जाए। इस बारे में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से भी बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed