{"_id":"65a57afa65c743967800d87b","slug":"councilors-create-ruckus-over-falling-cleanliness-ranking-rewari-news-c-198-1-rew1001-8603-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वच्छता रैंकिंग गिरने को लेकर पार्षदों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वच्छता रैंकिंग गिरने को लेकर पार्षदों ने किया हंगामा
Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार को नगर परिषद में पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक हुई। इसमें कुल 12 एजेंडे रखे गए थे, जिस पर सभी पार्षदों की सहमति बनी है। बैठक का समय सुबह साढ़े 11 बजे का रखा गया था। बैठक अपने तय समय से करीब एक घंटा की देरी से हुई। कारण डीएमसी बैठक में किसी कारणवश समय पर नहीं पहुंच पाए थे।
बैठक के शुरू होने के कुछ समय तक तो शांतिपूर्ण ठीक-ठाक सब चलता रहा, लेकिन उसके बाद जमकर हंगामा हुआ। कारण ठेकेदारों की पेमेंट समय पर न करना था। दूसरी तरफ डोर टू डोर ठेकेदार की पेमेंट को लेकर सभी पार्षदों ने चेयरपर्सन के समक्ष आवाज उठाई। साथ ही पार्षदों ने यह भी कहा कि अगर डोर टू डोर ठेकेदार को पेमेंट समय पर नहीं मिलेगा तो काफी परेशानी हो जाएगी। हाल ही में स्वच्छता रैंकिंग में संतोषजनक प्रदर्शन न होने के कारण भी जिला काफी पिछड़ गया है। क्योंकि कई बार पेमेंट समय पर न मिलने के कारण ठेकेदार ने काम छोड़ने तक की भी बात कह दी है। साथ ही कई पार्षदों ने कहा कि उनके क्षेत्रों में संबंधित ठेकेदार ने कार्य तो कर दिया है मगर अभी तक उसका भुगतान नहीं हुआ है जिससे काफी परेशानी हो रही है। अधिकतर पार्षदों ने ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य को लेकर संतुष्टि भी जाहिर कर दी है। उसके बावजूद भुगतान न होने के कारण पार्षदों ने अपनी नाराजगी मीटिंग में व्यक्त की। मीटिंग में नगर परिषद के डीएमसी व अन्य अधिकारी चेयरपर्सन व पार्षद मौजूद रहे।
सड़क खराब होने का मीटिंग में उठा मुद्दा
बैठक में पार्षदों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बन रही सड़कों का मुद्दा भी उठाया है। पार्षदों ने एक सुर में कहा कि जहां-जहां सड़क बनी है और जहां बन रही है। वहां पर सड़क खस्ताहाल हो रही है। घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के कारण ऐसा हो रहा है। पार्षदों ने इस मामले की जांच करने की मांग की है। साथ ही ठेकेदार की पेमेंट रोकने की भी चेयरपर्सन से अपील की है। पार्षदों का कहना है कि अभी ही रोड खराब हो रहा है। आने वाले दिनों में तो स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन
सभी पार्षदों को मिले बराबर की ग्रांट
वार्ड नंबर 5 के पार्षद लोकेश ने बैठक में कहा कि सभी पार्षदों को बराबर की ग्रांट मिलनी चाहिए। ग्रांट में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत खराब हो रही है। मिलावट का कार्य जोरों पर है। साथ ही जो सड़कें खराब हो रही है इसकी जांच होनी चाहिए। बिना जांच किए ठेकेदार को पेमेंट करना मूर्खता होगी। लोकेश ने यह भी कहा कि भुगतान उसी ठेकेदार का होना चाहिए जिसने अच्छा काम किया है।
शहर की सड़कों को टाइल्स से ना किया जाए कवर, सीसी रोड बननी चाहिए
शहर की विभिन्न सड़कों को टाइल्स से कवर किया जाएगा। इसे लेकर मीटिंग में पार्षदों ने अपनी आवाज उठाई है। फाइनेंस कमेटी के सदस्य और पार्षद प्रवीण ने इस दौरान मीटिंग में कहा कि डेढ़ करोड़ रुपये की टाइल्स लगाने की बात कही जा रही है, जबकि यहां पर सीसी की सड़क बननी चाहिए थी। स्ट्रीट लाइटों को लेकर केवल खाना पूर्ति की जा रही है। आखिर नगर परिषद का पैसा कहां खर्च किया जा रहा है। पार्षद प्रवीण ने आगे कहा कि ठेकेदारों की पेमेंट ना होने से नगर परिषद में टेंडर नहीं उठाए जा रहे हैं। अगर भुगतान समय पर नहीं होगा तो आने वाले दिनों में काफी समस्या होगी। विरोध पार्षदों को झेलना पड़ रहा है।