फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Councilors boycotted the municipal meeting

Rewari News: नगर पालिका की बैठक का पार्षदों ने किया बहिष्कार

Wed, 25 Dec 2024 08:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Dec 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Councilors boycotted the municipal meeting
फोटो: 27मीटिंग के लिए पहुंचे कुछ पार्षद। संवाद - फोटो : आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। छह महीने बाद मंगलवार को बुलाई गई नगर पालिका बावल की बैठक में विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने सवाल उठाए। आठ पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
नगर पालिका के उप प्रधान अर्जुन चौकचौकन ने कहा कि आठ पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया है। बैठक में केवल तीन ही पार्षद पहुंचे थे जिसमें उनके अलावा पार्षद रमेश, प्रतिनिधि दीपक शामिल रहे। बैठक में विकास कार्यों को लेकर आवाज उठाई गई। पार्षदों ने नगर पालिका के प्रधान पर मनमर्जी से कार्य करने का आरोप लगाया। पार्षदों ने कहा कि इसके चलते शहर में विकास कार्य ठप हो रहा है। पार्षदों ने कहा कि 6 महीने बाद यह बैठक बुलाई गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि अध्यक्ष विकास को लेकर वह गंभीर नहीं हैं। मौजूदा समय में शहर में क्रॉसिंग टूटे हुए हैं। बंदर उत्पात मचा रहे हैं। शहर में सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। मगर इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है अगर जिम्मेदारी लेगा तो कौन लेगा।
विज्ञापन


पार्षदों ने कहा कि 2013 में नगर पालिका ने चहारदीारी कराई थी। 2018 में यहां ज्योतिबा फुले के नाम से पार्क उद्घाटन किया गया। सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्तमान में ज्योतिबा फुले और चौधरी छोटू राम के नाम से पार्क बनाया जाना है, महापुरुषों के नाम बनने वाले पार्क में ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास को लेकर सवाल उठाती है जनता

पार्षद रमेश ने बताया कि नगर पालिका की बैठक में रखे गए एजेंडे पर काम ही नहीं होता है। इसके कारण बैठक में जाने का कोई भी फायदा नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष की मनमानी के चलते पार्षदों की सुनी नहीं जाती है। इसी वजह से मीटिंग का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता हमसे सवाल करती है कि अभी तक क्या कार्य हुआ। वार्ड नंबर 6 पार्षद देवेंद्र ने बताया कि अभी तक कोई भी काम नहीं हो पाया, इससे काफी परेशानी होती है।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed