फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Councilor two torn, will meet Union Minister Rao today

पार्षद दो फाड़, आज मिलेंगे केंद्रीय मंत्री राव से

Sun, 06 Mar 2022 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Councilor two torn, will meet Union Minister Rao today
रेवाड़ी। नगर परिषद में पार्षदों के बीच खींचतान लंबे समय से चल रही है। कई पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद में उनके कार्यों को तरजीह नहीं दिए जा रहे हैं। यहां कोई उनको सुनने को तैयार तक नहीं है। इससे पार्षद दो फाड़ हो गए हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। उन्होंने नाराज पार्षदों को सोमवार को रामपुरा कार्यालय पर बुलाया है। इसमें अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्षदों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

पार्षदों की निशाने पर अधिकारी और चेयरपर्सन हैं। बीते दिनों कई ऐसे विवाद भी हो चुके हैं, जिसके कारण नगर परिषद खासी चर्चा में है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के पास बहुत से पार्षदों के संदेश पहुंच चुके थे कि वह उनसे मुलाकात करना चाहते हैं। राव भी चाहते थे कि बजट बैठक से पहले पार्षदों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ले ली जाए।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बजट बैठक में राव खुद भी ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। ऐसे में राव से मुलाकात से पहले नगर पार्षद दो धड़ों में बंट चुके हैं। शनिवार की रात ही चेयरपर्सन पूनम यादव ने 22 पार्षदों को एक जगह एकत्रित किया था। सात-आठ पार्षदों ने अलग से अपना धड़ा बना लिया है। ये सात-आठ पार्षद ही राव के समक्ष अधिकारियों और चेयरपर्सन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हैं। चेयरपर्सन भी विकास कार्यों की सूची सौंपकर विरोधियों का जवाब देने की तैयारी कर रही हैं। पार्षदों को राव के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिल रहा है तो निश्चित तौर पर अधिकारियों पर भी गुस्सा उतरना तय माना जा रहा है। शहर की सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई व्यवस्था के साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स का मामला भी इन दिनों खूब छाया हुआ है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात के लिए पार्षदों को पांच बजे और छह बजे का समय दिया गया है। इसके बाद अधिकारियों से मुलाकात होगी। देर शाम तक बैठकों का दौर चलेगा। राव एक-एक करके भी पार्षदों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed