फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona, 112 new positive cases found, one dead

19 विद्यार्थियों सहित 112 नए संक्रमित मिले, एक की मौत

Fri, 23 Apr 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona, 112 new positive cases found, one dead
कोरोना टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के साथ शहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई, जबकि 19 विद्यार्थियों सहित 112 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें रेवाड़ी शहर से सबसे ज्यादा है। जिले में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 12 हजार 326 हो चुका है, जबकि 11 हजार 745 ठीक हो चुके हैं। साथ ही 82 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। उधर, तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार शाम छह बजे बाद आवश्यक वस्तुओं को छोड़ शहर के किसी भी बाजार में कोई भी दुकान खुली नहीं रहेंगी। कोरोना गाइडलाइन के पालन के लिए पुलिस को भी सख्ती करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में रात 10 बजे बाद नाइट कर्फ्यू लागू है, लेकिन उसके बावजूद कोरोना के केस कम होने की बजाए तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की तरफ से अब शाम 6 बजे तक ही दुकानें खोलने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा और भी पाबंदी लगाई गई। इसके लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन की तरफ से गाइडलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बीस दिन में तेजी से फैला संक्रमण
रेवाड़ी जिले में पिछले 20 दिनों में तेजी से कोरोना संक्रमण फैला है। पहली लहर में भी इस तरह की स्थिति नहीं बनी थी, जैसी इस दूसरी लहर में बन रही है। हर दिन औैसतन 80 केस मिल रहे हैं। वीरवार को 112 पॉजिटिव केस मिलना खतरे की घंटी है। इससे पहले भी एक सप्ताह में दो बार 100 के पार पॉजिटिव केस मिले है। वीरवार को सरकारी रिकार्ड के अनुसार जैनाबाद निवासी व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मौत का आंकड़ा 82 पर पहुंच गया है। हालांकि शहर के श्मशान घाटों की बात करें तो यहां कई अंतिम संस्कार कोविड प्रॉटोकाल के तहत हो रहे है। इससे साफ है कि अभी रिकार्ड में मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 केस में सबसे ज्यादा रेवाड़ी के कुतुबपुर से
वीरवार को पॉजिटिव मिले 112 लोगों में रेवाड़ी शहर से सबसे ज्यादा है। इनमें 23 केस तो अकेले मोहल्ला कुतुबपुर के ही शामिल हैं। इसके अलावा 8 राजीव नगर, 13 गुरावड़ा, 10 बावल, 10 धारूहेड़ा, 5 भाड़ावास, 3 डहीना, 3 फतेहपुरी, 4 गंगायचा अहीर, 4 कसौला, 8 खोल, 7 मसानी, एक मीरपुर, 3 संगवाड़ी, 8 सीहा, 2 टांकड़ी के लोग शामिल है। वहीं ठीक होने वाले 53 लोगों में 38 रेवाड़ी शहर, 8 धारूहेड़ा, एक-एक कापड़ीवास, दड़ौली, रतनथल, सुंदरोज, जौनावास, धवाना, कोसली के शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed