फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cook's death in suspicious circumstances

Rewari News: संदिग्ध हालात में कुक की मौत

Sat, 21 Jan 2023 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cook's death in suspicious circumstances
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में पीजी में काम करने वाले कुक की मौत हो गई। कुक रात को खाना बनाने के बाद सो गया था, लेकिन सुबह मृत अवस्था में मिला। सूचना के बाद धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड निवासी करीब 60 वर्षीय देवीसिंह धारूहेड़ा स्थित सेक्टर-6 स्थित एक पीजी पर बतौर कुक काफी समय से कार्यरत थे। देवीसिंह बीती रात अपना काम निपटाने के बाद पीजी में ही सो गए, लेकिन सुबह वह उठे नहीं। पीजी के कर्मचारियों ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए धारूहेड़ा में ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को देवीसिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed