फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   convocation ceremony at indira gandhi university today

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 25 Apr 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
convocation ceremony at indira gandhi university today
वाइस चांसलकर ऑफिस मीरपुर यूनिवर्सिटी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में 25 अप्रैल को दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। समारोह के आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सोमवार को अंतिम रिहर्सल की गई। इस दौरान अलग-अलग प्रोफेसर के नेतृत्व में अनेक कमेटियां गठित की गई।
इस समारोह में लगभग 700 डिग्रियां एवं 215 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
इन डिग्रियों की प्रमुख विशेषता इनमें निहित सुरक्षा विशेषताएं रहेंगी। डिग्री के लिए प्रयुक्त कागज पूर्ण रूप से वाटरप्रूफ रहेगा और नॉन टीअरेबल अर्थात न फटने वाला होगा। प्रिंटिंग के लिए मल्टी कलर स्याही का इस्तेमाल किया जा रहा है,जो इरेजर प्रोटेक्टेड अर्थात न मिटने वाली रहेगी। इसके अतिरिक्त इसके वाटर मार्क में विश्वविद्यालय का लोगो रहेगा और यह डिग्री एंटी कॉपी फीचर से युक्त रहेगी अर्थात इन का डुप्लीकेट बनाया जाना संभव नहीं होगा। अल्फान्यूमैरिक क्यूआर कोड में विद्यार्थी का पूरा डाटा कोडिंग रूप में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

डिग्री में लिखा जाने वाला विश्वविद्यालय का नाम भी पारदर्शी सुरक्षा विशेषता से युक्त होगा। इसी प्रकार की और भी अनेक सुरक्षा संबंधी विशेषताएं इन डिग्रियों में उपलब्ध रहेगी। इस बार वर्ष 2022 में पास आउट होने वाले नियमित विद्यार्थियों ( रि-अपीयर वाले शामिल नहीं) को डिग्री दी जा रही है जबकि वर्ष 2015 से लेकर अगले 6 बैच के विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे अर्थात वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक के पास आउट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेस कोड लागू
दीक्षांत समारोह से एक दिन पूर्व सोमवार की दोपहर अंतिम रिहर्सल करवाई गई, जिसमें फीस जमा करवाने वाले विद्यार्थियों ने फीस की रसीद जमा करवाई और उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से फटका एवं पहचान पत्र दिया गया। जिसे लेकर वे दीक्षांत समारोह वाले दिन अपने ड्रेस कोड के अनुसार उपस्थित होंगे। इस समारोह में लगभग 80 पीएचडी डिग्री, एमएससी की 248, एमए की 184, एमबीए की 26, एमकॉम की 46, एम कॉम ऑनर्स के 31, बीकॉम ऑनर्स की 36 डिग्री सहित कुल मिलाकर लगभग 700 डिग्रियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed