{"_id":"64f8c57185249cb7b90686b4","slug":"controversy-over-offering-green-sheet-in-nangal-mundi-temple-rewari-news-c-17-1-roh1003-240797-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नांगल मूंदी के मंदिर में हरे रंग की चादर चढ़ाने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नांगल मूंदी के मंदिर में हरे रंग की चादर चढ़ाने पर विवाद
Thu, 07 Sep 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
नांगल मूंदी गांव के मंदिर परिसर में मौजूद पुलिस और ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के नांगल मूंदी गांव में बुधवार देर शाम उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब असामाजिक तत्वों ने समुदाय विशेष से जुड़ी हरे रंग की चादर गांव के मंदिर में चढ़ा दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर थाना खोल पुलिस भी गांव में पहुंच गई। इसी बीच मामले को लेकर गांव में पंचायत शुरू हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जन्माष्टमी पर्व पर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए यह करतूत की गई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है। सरपंच सुंदर देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व भी गांव में ऐसी घटना हो चुकी है।