फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Contribution of students is necessary to develop the country by 2047

Rewari News: 2047 तक देश को विकसित करने के लिए छात्रों का योगदान जरूरी

Tue, 19 Dec 2023 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Contribution of students is necessary to develop the country by 2047
कोसली। कृष्ण नगर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर में ''हमारा संकल्प'' विकसित भारत विषय पर चल रही विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। वह अपनी रुचि अनुसार विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अपने विचारों को ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से दर्ज करवा रही है। इस अवसर पर निदेशक बलबीर सिंह ने अपने प्रेरणादायक विचारों से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को 2047 तक पूरा करने के लिए छात्रों का योगदान महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि जब ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं गुलामी की मानसिकता उखाड़ फेंकेगी और देश की एकता को सुधार करने में भागीदारी निश्चित करेगी। जिस दिन देश की समृद्ध विरासत पर गर्व होगा सही मायने में नागरिक होने का कर्तव्य निभा पाएंगे। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अनीता देवी, डॉक्टर रेनू यादव, डॉ. योगेंद्र, पूजा, सोनिया, अंजलि, अंजली यादव, प्रवेश भारद्वाज, डॉ. राकेश, सुनीता यादव, मंजू रानी, प्रदीप व नाम चैटिंग स्टाफ उपस्थित रहा। रीजनल सेंटर की सभी टिंचिग नॉन टिंचिग के स्टाफ सदस्यों ने सभी छात्रों के साथ विकसित भारत के बैनर तले अपनी भागीदारी निश्चित कर छात्रों के साथ अपनी फोटो अपलोड करके कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed