फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Contractual electricity employees submitted a memorandum to the MLA.

Rewari News: अनुबंध विद्युत कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Mon, 24 Aug 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Contractual electricity employees submitted a memorandum to the MLA.
बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। स्रोत : संघ
बावल। अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से विधायक को अवगत कराया तथा उनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि अनुबंध आधार पर कार्यरत विद्युत कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने विधायक से कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर जल्द समाधान कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन


विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कर्मचारियों से उनकी मांगों को लेकर जानकारी ली और ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष अवकेश, जिला प्रेस सचिव कपिल, जिला संगठनकर्ता पवन शर्मा, बावल एवं धारूहेड़ा डिवीजन अध्यक्ष नवल यादव, कोसली डिवीजन अध्यक्ष पवन यादव, बावल सब डिवीजन अध्यक्ष नरेंद्र यादव, पाली सब डिवीजन अध्यक्ष संदीप कुमार सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed