{"_id":"64135f4fc8191ebf0d0c15e9","slug":"consumer-forum-will-soon-get-its-own-separate-building-process-started-rewari-news-c-17-1-95557-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उपभोक्ता फोरम को जल्द मिलेगा अपना अलग भवन, प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उपभोक्ता फोरम को जल्द मिलेगा अपना अलग भवन, प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
आरटीए का निरीक्षण करते डीसी अशोक कुमार गर्ग।
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपभोक्ता फोरम को जल्द ही अपना भवन मिलेगा। इसके लिए प्रक्रिया आगे बढ़नी शुरू हो गई है। वीरवार को उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन के साथ डीसी ने पुराना आरटीए कार्यालय का निरीक्षण किया। फिलहाल जिला मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में ही कंज्यूमर कोर्ट चल रही है। अब अलग से उपभोक्ता फोरम के लिए भवन दिया जाएगा। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने पत्रकारों ने बात करते हुए बताया कि जिला उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन एसके खंडूजा के साथ उपभोक्ता फोरम के नए भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपभोक्ता फोरम का अलग से भवन से फोरम से जुड़े मुकदमों के निपटारे में तेजी आएगी। साथ ही पीड़ित उपभोक्ताओं को भी त्वरित न्याय मिलेगा। आरटीए कार्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।