फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of road left in balance, people are facing trouble in going to the secretariat

लीड पेज 1 - पहले और अब लोगों को दर्द दे रही एक सड़क, अभी निर्माण पूर्ण होने में सवा महीना लगेगा

Tue, 19 Jul 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Construction of road left in balance, people are facing trouble in going to the secretariat
रेवाड़ी। शहर की एक सड़क शहरवासियों को लगातार दर्द दे रही है। यह क्रम सड़क टूट जाने के बाद और अब इस सड़क की खोदाई कराए जाने के बाद भी जारी है। इस सड़क के निर्माण कार्य का टेंडर छूटे एक माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन खोदाई काम करीब पांच सौ मीटर दूर तक करके छोड़ दिया गया। जो बीते दो दिन से रुका हुआ है। महाराणा प्रताप चौक से नेहरू पार्क के उत्तर-पश्चिम कोने पर सड़क खोदाई काम रुक गया है। यह सड़क भाड़ावास रोड के नई अनाज मंडी टी प्वाइंट से महाराणा प्रताप चौक तक काफी माह से टूटी पड़ी थी। बार-बार मांग उठने के बाद इसका एक दायां हिस्सा बना दिया गया जबकि बांया हिस्सा अभी बनना है।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि यह सड़क नेहरू पार्क के साथ से सेक्टर एक में से गुजरकर लघु सचिवालय तक जाने वाली प्रमुख सड़क है। सैकड़ों अधिवक्ता, ग्रामीण फरियादी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। जिस जगह इसका खोदाई कार्य रोका गया है, वहां से एक सड़क हाउसिंग बोर्ड और सचिवालय की ओर जाती है। जैसे ही खोदाई कार्य आगे बढ़ेगा, यह सड़क खुदबखुद बंद हो जाएगी। अनाज मंडी में से भी सचिवालय पहुंचने की संभावनाएं कम हो जाएंगी। ऐसी स्थिति में सचिवालय पहुंचने के लिए अधिकांश लोगों को महाराणा प्रताप चौक से बावल रोड पर चलना होगा। वाहन चालकों को भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। चूंकि इस मार्ग पर यातायात अधिक है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी पूर्वक वाहन चलते हुए सचिवालय और अदालत परिसर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

इस सड़क पर राजीव चौक तक अधिवक्ताओं, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, स्कूलों और निजी वाहनों का आवागमन होता है। ऐसी सूरत में यातायात बढ़ने की वजह से इस मार्ग पर यातायात जाम के साथ सचिवालय पहुंचने के समय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। फिलहाल बता दें कि महाराणा प्रताप चौक से भाड़ावास रोड स्थित नई अनाज मंडी के टी-प्वाइंट तक इस सड़क का काम करीब पांच सौ मीटर खोदाई के बाद रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
लोग बोले
मंडी से महाराणा प्रताप चौक तक आने वाली सड़क काफी महत्वपूर्ण है। नगर परिषद इसे जल्द बनाए। लोगों को परेशानी हो रही है। सचिवालय तक लोग इसी सड़क से होकर जाते हैं। - बालीराम प्रजापति

----------
यह सड़क लोगों को सरकुलर रोड पर जाम से बचने के लिए एक विकल्प का काम करती है, जो काफी दिनों से टूटी थी। जल्द बने तो परेशानी कम होगी।-सुशील शर्मा।
------------------
नेहरू पार्क में आने का तो शहर की ओर से रास्ता ही बंद हो गया है। सड़क तो खोद दी गई मगर अब इसे बनाना भी चाहिए। - जतिन पूनिया।
-----------------
पहले सड़क टूटी पड़ी थी, अब काम शुरू हुआ तो रोक दिया गया। फिर कह देंगे बरसात आ गई, बाद में बनाएंगे। नगर परिषद का यह नाटक चलता रहता है। - मनोज
--------------------
वर्जन
नई अनाज मंडी के पास से महाराणा प्रताप चौक तक जाने वाली सड़क को बनाने का टेंडर छोड़ दिया गया है, जिसे महीना भर हो गया है। सड़क पर काम शुरू हो गया है। ठेकेदार इसे डेढ़ माह में बना देगा। इस पर नगर परिषद 1.31 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बारिश आने पर निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है। फिर भी सड़क जल्द बनवाई जाएगी। - अजय सिक्का, एक्शन, नगर परिषद।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed