फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Constitution is the most important document of the country: Karthikeya Sharma

संविधान देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज : कार्तिकेय शर्मा

Wed, 27 Nov 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Constitution is the most important document of the country: Karthikeya Sharma
फोटो: 23रेवाड़ी। समारोह में उप​स्थित मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा व अन्य। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा संविधान देश का सबसे महत्वपूर्ण और सर्वाधिक सम्मानजनक दस्तावेज है। संविधान में हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई है। ये बातें राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
उन्होंने कहा कि इस बार का संविधान दिवस बहुत खास है। क्योंकि संविधान-सभा द्वारा संविधान अपनाए हुए आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस बार हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा संविधान-दिवस मनाने का मकसद देश के नागरिकों में कानून के प्रति सम्मान और आदर की भावना को बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है।
विज्ञापन

कार्तिकेय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने संविधान की उद्देशिका को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यातिथि ने संविधान दिवस के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया। समारोह में संविधान की रूपरेखा से अवगत कराती डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। समारोह में उपायुक्त अभिषेक मीणा वाइस चांसलर प्रो. जेपी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, बीएमयू रोहतक के पूर्व वीसी प्रो. आरएस यादव, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र यादव, रजिस्ट्रार तेज सिंह, लीगल एक्सपर्ट एडवोकेट नरेश यादव, सीईओ विकास यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed