फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress will not allow country and army to weaken: Deepender Hooda

देश और सेना को कमजोर नहीं होने देगी कांग्रेस : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congress will not allow country and army to weaken: Deepender Hooda
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार को रेवाड़ी में राजीव चौक के पास सत्याग्रह आयोजित कर ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में धरना दिया गया। इस मौके पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सेना को कमजोर नहीं होने देगी। देश को किसी सूरत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से तुरंत अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि यह राष्ट्रहित में नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की वीर भूमि से ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का नारा लगाने वाली भाजपा ने चुनाव के समय जवानों के वोट बटोरे और फिर दिल्ली की सत्ता पर बैठते ही नौजवानों से विश्वासघात कर ‘नो रैंक, नो पेंशन’ योजना ले आई। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को चौपट करने वाला और देश की सेना को कमजोर करने वाला कोई भी कदम न उठाए। जिस प्रकार किसानों से माफी मांगकर तीनों कानून वापस लिए गए, उसकी तरह युवाओं से माफी मांगकर अग्निपथ योजना वापस लिया जाए। कांग्रेस देश की सेना को कमजोर और युवाओं के सपनों को चूर करने वाले हर कदम का सड़क से संसद तक पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की नौकरियों में 62 लाख रिक्त पद हैं, जिसमें से अकेले केंद्र सरकार में 26 लाख पद खाली हैं।
विज्ञापन

संसद में उनके सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि फौज में करीब 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं, तीन साल से भर्तियां बंद हैं। ऐसे में यह योजना लाकर सरकार ने रिकार्ड बेरोजगारी का सामना कर रहे नौजवानों के भविष्य के साथ भद्दा मजाक किया है। इसके अलावा सरकार 4 साल बाद सेना से निकाले गए अग्निवीरों को अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और प्राइवेट सेक्टर में प्राथमिकता देने का झासा दे रही है। सरकार पहले ये बताए कि जो रिटायर्ड फौजी 15 साल की सर्विस के बाद वापिस आ रहे हैं उनमें से कितने रिटायर्ड फौजियों को सरकार ने नौकरी दी है। सच्चाई ये है कि विभिन्न सरकारी महकमों के स्वीकृत पदों को भी सरकार खत्म करती जा रही है और सभी जगहों पर ठेका प्रथा लागू कर रही है। ऐसे में 4 साल बाद अग्निवीरों को करने का सरकारी दावा झूठ और ढकोसले के अलावा एक और धोखा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राव यादवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक एम.एल. रंगा, बावल नगर पालिका के नवनिर्वाचित प्रधान वीरेंद्र महलावत समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed