फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   congress state president selja

किसानों साथ बातचीत के नाम पर छलावा कर रही हैं केंद्र सरकार: सैलजा

Fri, 08 Jan 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
congress state president selja
मसानी बैराज पर किसानों के बीच धरने पर बैठी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा कुमारी सैलजा। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्र सरकार किसानों के साथ वार्ता के नाम पर छलावा कर रही है और उसकी मंशा समाधान निकालने की नहीं है। भाजपा सरकार किसानों को बरगलाने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने इन कानूनों के जरिये किसानों को गुलाम बनाने का पूरा प्रबंध कर लिया है। ये बातें वीरवार को रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ इस लड़ाई में एक तरफ भाजपा सरकार और इनके चंद पूंजीपति मित्र हैं, जबकि दूसरी तरफ पूरा देश है। देश 60 करोड़ से ज्यादा किसानों और कृषि क्षेत्र से जुडे़ करोड़ों मजदूरों के साथ खड़ा है। सरकार द्वारा इस आंदोलन को कुचलने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को नहीं मानती है, इसके चलते ही शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं व लाठीचार्ज किया जा रहा है। लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में देश का किसान एकजुट है। इस दौरान उनके साथ रेवाड़ी विधायक चिंरजीव राव व पूर्व मंत्री एमएल रंगा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोई भी धरने में हो सकता है शामिल, राजनीति की इजाजत नहीं
वीरवार को किसानों को समर्थन देने के लिए सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मजेंद्र सिंह सिरसा भी पहुंचे थे। पत्रकारों ने जब नेताओं द्वारा आंदोलन को संबोधित करने के बारे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसानों का समर्थन करने के लिए कोई भी आ सकता है, लेकिन नेताओं को राजनीति करने के लिए मंच नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed