फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress leaders support Safai Karamchari Sangh's strike

Rewari News: सफाई कर्मचारी संघ के धरने को कांग्रेस नेताओं का मिला समर्थन

Wed, 13 May 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 13 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders support Safai Karamchari Sangh's strike
सफाई कर्मचारियों के साथ मुलाकात करते पूर्व मंत्री डॉ. मुन्नीलाल रंगा। संवाद
बावल। बावल नगर पालिका कर्मचारी संघ के धरने को कांग्रेस नेताओं का समर्थन मिला। पालिका परिसर में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरने के 12वें दिन पूर्व मंत्री डॉ. मुन्नीलाल रंगा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. मुन्नीलाल रंगा ने कहा कि सरकार ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के साथ भी भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और सरकार को कर्मचारियों की सभी मांगें तुरंत माननी चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन बढ़ाने तथा अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है जबकि सरकार आम लोगों को तेल कम इस्तेमाल करने की सलाह देती है और खुद बड़े-बड़े काफिलों के साथ चलती है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है तथा जनता अब भाजपा से छुटकारा चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वे पिछले 12 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। धरने की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी की जाएं और कोर्ट के फैसले को लागू किया जाए। इस अवसर पर जवाहरलाल, महेंद्र कुमार, बबीता, शीला, किरण, विजय कुमार, रिंकू, संदीप, योगेश, जवाहर सिंह, सुमन, कमलेश, रोहताश सहित अनेक कर्मचारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-------------
शहर की सफाई व्यवस्था पर असर
धरने और हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। सफाई नहीं होने से बावल कस्बे के कई इलाकों में गंदा पानी जमा हो गया है। छोटूराम चौक और मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़े में आवारा पशु दिनभर मुंह मारते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में बदबू फैलने लगी है और नालियां गंदगी से भरी हुई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed