{"_id":"6a60cca054e652d4a403eaa3","slug":"congress-leaders-from-rewari-placed-under-house-arrest-rewari-news-c-198-1-rew1001-242327-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी से कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी से कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
Wed, 22 Jul 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी को किया गया हाउस अरेस्ट। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने की आंशका पर रेवाड़ी पुलिस ने कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी और एससी विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार को हाउस अरेस्ट कर दिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में यह विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित था। बुधवार सुबह पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों के आवासों पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी थी। सुभाष छावड़ी और प्रवीण चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोका। उन्होंने इसे सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया।
सुभाष छावड़ी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार हर नागरिक को है। रमेश ठेकेदार ने भी पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जिले से कोई भी कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को सरकार की दमनकारी नीति बताया। सुभाष छावड़ी ने कहा कि सरकार पुलिस के माध्यम से आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। रमेश ठेकेदार ने जोर दिया कि छात्रों की समस्याएं खत्म नहीं होंगी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द होने से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होने की बात कही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं।
इंसेट
लघु सचिवालय के बाहर तैनात रही पुलिस
प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लघु सचिवालय के बाहर पुलिस की टीमें तैनात की गईं। मौके पर पुलिस वाहन भी मौजूद रहे और अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिसकर्मियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया। हालांकि, पूरे घटनाक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और कोई प्रदर्शन नहीं हुआ।