{"_id":"689cd1aafd2bde9ef107c467","slug":"congress-gave-opportunity-to-leaders-of-sc-bc-community-they-have-good-hold-on-the-ground-rewari-news-c-198-1-rew1001-224112-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कांग्रेस ने एससी-बीसी समुदाय के नेताओं को दिया मौका, जमीन पर है अच्छी पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कांग्रेस ने एससी-बीसी समुदाय के नेताओं को दिया मौका, जमीन पर है अच्छी पकड़
विज्ञापन
प्रवीण चौधरी
रेवाड़ी। जिले में कांग्रेस ने एससी-बीसी समुदाय के ऐसे नेताओं को मौका दिया है जिनकी जमीन पर अच्छी पकड़ है। कांग्रेस ने रेवाड़ी शहरी सीट पर एससी नेता प्रवीन चौधरी और ग्रामीण सीट पर सुभाष चंद छाबड़ी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष चंद छाबड़ी हर गुट में सम्मानित नेता हैं जबकि शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीन चौधरी कुमारी शैलजा और कैप्टन अजय यादव के करीबी माने जाते हैं। दोनों ही नेता सामाजिक और राजनीतिक रूप से अपने-अपने इलाकों में मजबूत पकड़ रखते हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। 11 साल बाद कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
शहर के वार्ड 3 से पार्षद प्रवीण चौधरी को शहरी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रवीण चौधरी एससी समुदाय से आते हैं। कैप्टन अजय यादव और कुमारी शैलजा के नजदीकी माने जाते हैं। प्रवीण चौधरी की मां हीरो देवी रेवाड़ी शहर से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा 2005 के बाद से प्रवीन चौधरी के वार्ड से कभी कांग्रेस प्रत्याशी की किसी भी चुनाव में हार नहीं हुई है। यही बात उनके जिलाध्यक्ष बनने की राह को आसान कर गई।
विज्ञापन
रेवाड़ी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद छाबड़ी को बनाया गया है। दोनों गुटों के साथ उनका बेहतर संबंध है। सुभाष छाबड़ी गुर्जर समुदाय से आते हैं। 2005 से 2010 तक यह जिला परिषद सदस्य रहे।
2010 में इनकी पत्नी बावल ब्लॉक समिति की सदस्य निर्वाचित हुई जो बाद में समिति की चेयरमैन भी बनीं। वर्तमान में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के नेशनल जॉइंट कोऑर्डिनेटर के साथ-साथ ओबीसी मोर्चा की राजस्थान प्रभारी भी हैं।
बेहतर करने का प्रयास करेंगे
प्रवीण चौधरी ने बताया कि वह कांग्रेस को एकजुट करने का कार्य करेंगे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। उनका मुख्य मकसद पार्टी को आगे तक ले जाना है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत करेंगे। सुभाष चंद छाबड़ी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी है, उसको बेहतर तरीके से जमीनी स्तर पर करके निभाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य करेंगे।
रेवाड़ी से पैनल में शामिल थे ये नाम
शहरी व ग्रामीण अध्यक्ष के लिए कुल 34 आवेदनों पर विचार हुआ। शहरी से प्रवीण चौधरी, बीर सिंह, अजीत तोंगड़, नरेश शर्मा, महेंद्र छाबड़ा व डॉ. शिवरतन यादव और ग्रामीण में भरत तोंगड़, ओमप्रकाश भारद्वाज, सुभाष छाबड़ी, श्याम यादव, संजय बहाला व कैलाशो बाई के संभावित नाम शामिल थे।