{"_id":"698f6b48076a61518e0c3323","slug":"congress-emphasizes-on-strengthening-sc-cell-rewari-news-c-198-1-fth1001-233533-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ को और मजबूत बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ को और मजबूत बनाने पर जोर
Fri, 13 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
रेवाड़ी। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ गुरुग्राम जोन की बैठक शुक्रवार को रेवाड़ी में जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल फांडन ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक माह कम से कम एक कार्यक्रम आयोजित करें और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें।
नियमित कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहेगा और प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन की गतिविधियों की स्पष्ट जानकारी मिलती रहेगी।
रेवाड़ी जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने कहा कि जिला संगठन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है और भविष्य में भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने संगठन की एकजुटता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। बैठक में प्रदेश सचिव ओमप्रकाश मांढैया, गुरुग्राम शहरी अध्यक्ष राजकुमार ढीकवाल और महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष तोताराम कोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करती रही है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना समय की मांग है।