फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Conditions improved, recovery rate reached 98.05 percent

रेवाड़ी में कोरोना से सुधरे हालात, रिकवरी दर 98.05 प्रतिशत पहुंची

Tue, 15 Jun 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Conditions improved, recovery rate reached 98.05 percent
रेवाड़ी। जिले में कोरोना के हालात सुधरने लगे हैं। मंगलवार को 15 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही 30 और नागरिक ठीक हो गए, जिससे जिले का रिकवरी दर बढ़कर 98.05 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अब जिले में मात्र 140 नागरिक कोरोना से संक्रमित हैं। जिसमें से 123 लोग होम आइसोलेट हैं और 17 विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में अब कुल 140 एक्टिव केस हैं। जिसमें से केेवल 17 नागरिक ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बाकी 123 संक्रमितों का घर पर ही इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 289893 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। मंगलवार को 15 नए संक्रमित मिलने से मरीजों की संख्या बढ़कर 20129 पर पहुंच गई है। मंगलवार को रेवाड़ी शहर से 3, बावल से 5, मीरपुर से 2, नाहड़ से 1, गुरावड़ा से 2 व खोल से 2 नागरिक संक्रमित मिलेे हैं। वहीं 30 लोगों ने कोरोना का मात दी है। जिससे अब जिले में 19736 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 253 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इधर, सीएमओ ने बताया कि जिले में 31 नागरिक ब्लैक फंगस की संदिग्ध बीमारी से ग्रस्त हैं। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1386 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं 1183 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

2262 लोगों को लगाया गया टीका
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग द्वारा 2262 डोज दी गई। जिले में अभी तक 256087 लोगों को डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली व नाहड़ में 50 नागरिकों का टीकाकरण, 155 ने कराई जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ और कोसली नागरिक अस्पताल में टीकाकरण और सैंपलिंग का कार्य जारी है। नाहड़ सीएचसी के तीन केंद्रों गुड़ियानी, बव्वा और नाहड़ में मंगलवार को 155 लोगों की कोरोना जांच की गई, जबकि कोसली व नाहड़ में 45 से अधिक के 50 लोगों का टीकाकरण किया गया। एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि डॉ. जयपाल के नेतृत्व में स्टाफ नर्स सुमिता व पवित्रा, सरला, मोनू और अजीत की टीम द्वारा 45 साल से ऊपर के 14 तथा 60 साल से ऊपर के 4 लोगों का टीकाकरण किया गया। दूसरी ओर सीएचसी नाहड़ के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सीएचसी नाहड़ में 45 से अधिक आयु वर्ग के 32 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। वहीं कुल 155 लोगों की कोरोना जांच की गई। कोविड प्रभारी डॉ. राजीव लखेरा की टीम ने 32 नागरिकों का टीकाकरण किया। डॉ. यादव ने बताया कि पीएचसी बव्वा में 71 आरटीपीसीआर और 10 रैपिड टेस्ट, गुड़ियानी में 7 रैपिड टेस्ट, नाहड़ पीएचसी में 34 आरटीपीसीआर और 33 रेपिड एंटीजन टेस्ट किए।

बिजली निगम कार्यालय में 120 कर्मचारियों का हुआ टीकाकरण
मंगलवार को कोसली स्थित बिजली निगम कार्यालय में 120 बिजली कर्मचारियों को टीका लगाया गया। सीएचसी नाहड़ के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि कोविड प्रभारी राजीव लखेरा के नेतृत्व में डॉ. योगेश कुमार, एएनएम सीमा और अनिल की टीम ने सभी निगम कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed