फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Condition of roads will improve before monsoon, departments busy in preparing report

Rewari News: मानसून से पहले टूटी सड़कों की होगी मरम्मत, रिपोर्ट बनाने में जुटा विभाग

Sat, 19 Apr 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Condition of roads will improve before monsoon, departments busy in preparing report
फोटो : 01कोसली में बना कच्चा रास्ता। संवाद
रेवाड़ी। जिले में मानसून से पहले सड़कों की दशा सुधारने के लिए विभिन्न विभागों ने सर्वे करने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़कों की मरम्मत के लिए शाॅर्ट टेंडर करके कार्य को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में विभिन्न विभाग खराब सड़कों की रिपोर्ट बनाने में जुटे हुए हैं, ताकि तय हुई 15 जून की डेडलाइन से पहले सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा सके। स्थानीय पार्षदों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इनमें लोक निर्माण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचायती राज, जिला परिषद, नगर परिषद व नगर पालिका के अधीन जो भी सड़कें हैं, उन सभी की विशेष मरम्मत का कार्य होगा। जिन सड़कों का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड खत्म नहीं हुआ है, उन सड़कों की मरम्मत उसी ठेकेदार से करवानी होगी।
विज्ञापन

दरअसल, सड़कों की मरम्मत के लिए तत्परता इसलिए दिखाई जा रही है क्योंकि मानसून के दिनों में बनाई गई सड़कें जल्दी उखड़ जाती है, जो पैसा सड़क बनाने के लिए लगाया जाता है, वह भी बर्बाद हो जाता है। ऐसे में सरकार ने इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ठोस रणनीति तैयार की है। परिस्थितियों को देखते हुए मानसून से पहले सड़कों की दशा सुधारने के लिए हरियाणा सरकार ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सड़कों की मरम्मत को लेकर 15 जून से पहले आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज विभाग की जिन सड़कों को मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनवाया गया है और अब जिप में मर्ज किया गया है। सड़कों की मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed