{"_id":"669ab8fbef3d6d8339001134","slug":"computer-operator-strike-continues-rewari-news-c-198-1-rew1001-207049-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल जारी
Sat, 20 Jul 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मांगों को लेकर कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। पांच दिनों में 750 रजिस्ट्रियां नहीं होने से 5 करोड़ के राजस्व को नुकसान पहुंचा है।
मौजूदा समय में सरल केंद्र, आरटीओ ऑफिस, लघु सचिवालय स्थित विभिन्न कार्यालय, जिला मुख्यालय न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तहसीलों में कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुका है। हड़ताल की वजह से पूरे जिले में 1200 लोग प्रभावित हुए हैं। सरल केंद्र और तहसीलों में लोग आए और कुछ देर इंतजार करने के बाद खाली कुर्सियों को देखकर वापस चले गए। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के प्रधान दयाशंकर ने बताया कि कंप्यूटर प्रोफेशन संघ लगातार लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं। 11 सितंबर 2019 को भारतीय मजदूर संघ के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अध्यक्षता में सेवा नियम की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब 4 साल से इस पर कोई काम नहीं हुआ है। मांग है कि डीआईटीएस का केंद्रीयकरण कर बजट का प्रावधान किया जाए। सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं। एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में समायोजित किया जाए। 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, डीआईटीएस में कार्यरत कर्मचारियों को कैटेगिरी, पद व योग्यता के अनुसार समान काम समान वेतन का लाभ दिया जाए, पदोन्नति का लाभ दिया जाए।