फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of attacking with a sharp-edged weapon.

Rewari News: धारदार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप

Fri, 25 Sep 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking with a sharp-edged weapon.
भिवाड़ी। नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर सात से निर्दलीय प्रत्याशी रहीं नंदा जोशी के पति सुभाष जोशी ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार लेकर हमला करने का प्रयास और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार सुभाष जोशी वीरवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे स्कूटी से खिजूरीवास गांव दूध लेने जा रहे थे। आरोप है कि खिजूरीवास के बाग के पीछे कच्चे रास्ते पर ब्रह्म प्रकाश यादव के घर के सामने पहुंचने पर सुबे सिंह यादव उनके सामने आ गए। उनके हाथ में दरांती थी। उन्होंने हथियार लहराते हुए हमला करने का प्रयास किया। खतरा महसूस होने पर वह स्कूटी निकालकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

सुभाष जोशी ने बताया कि घटनास्थल पर दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने पुलिस से 24 सितंबर सुबह 7 से 8 बजे तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित कराने की मांग की है। साथ ही आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed