फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Complete physical development is achieved by doing Surya Namaskar: Pinky

सूर्य नमस्कार करने से होता है संपूर्ण शारीरिक विकास : पिंकी

Thu, 03 Feb 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Complete physical development is achieved by doing Surya Namaskar: Pinky
यूरो इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के यूरो इंटरनेशनल स्कूल में वीरवार को सूर्य नमस्कार योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम आयुष विभाग की ओर से प्रार्थना सभा में आयोजित कराया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संचालक और योग प्रशिक्षिका पिंकी यादव ने बताया कि संसार का सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है। स्वस्थ शरीर और चुस्त मस्तिष्क वाला व्यक्ति ही जीवन में कामयाबी की हर बुलंदी को छूता है। उन्होंने सूर्य नमस्कार से व्यक्ति का संपूर्ण शारीरिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों को योग करने का समय, लाभ और सावधानियां बताई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 12 क्रियाएं और 7 आसनों में से 5 आसन दो बार दोहराने की बात कही। कुमारी आयुषी ने सूर्य नमस्कार की क्रियाएं और योगासन करके दिखाते हुए बच्चों को योगासन के लाभ भी गिनाए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बच्चों को प्रतिदिन व्यायाम करने तथा जरूरी नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसका संचालन आयुष विभाग की ओर से पिंकी यादव और आयुषी ने किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्णा स्कूल में लगाई योग कक्षा
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसाका में योग प्रशिक्षिका पिंकी यादव ने योग कक्षाएं लगाई। इसमें स्कूल के कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, चक्र आसन कराए। स्कूल संचालक सुरेश कुमार यादव ने छात्रों से योग को अपने जीवन का अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानव शरीर अमूल्य है। हमें योग को अपनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed