फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Common People Troubled by Gas Cylinder Shortage: Krishna Kumar Lakhera

गैस सिलिंडर की कमी से आम जनता परेशान : कृष्ण कुमार लखेरा

Sun, 15 Mar 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Common People Troubled by Gas Cylinder Shortage: Krishna Kumar Lakhera
रेवाड़ी। कृष्ण कुमार लखेरा, राष्ट्रीय सचिव, किसान कांग्रेस
रेवाड़ी। देश में एलपीजी गैस सिलिंडर की बढ़ती किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृष्ण कुमार लखेरा ने कहा कि गैस सिलिंडर की कमी के कारण कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। लोगों को गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और कई स्थानों पर सिलिंडर ब्लैक में बिकने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई करने की भी जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed