फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   committee will be formed to make dahina subdivision dushyant chautala announced

Rewari News: डहीना को उपमंडल बनाने के लिए कमेटी होगी गठित, दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा

Tue, 21 Mar 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
committee will be formed to make dahina subdivision dushyant chautala announced
विधान सभा में डहीना उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग रखते कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा कोसली उपमंडल के सबसे बड़े गांव डहीना को उपमंडल बनाने के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। बुधवार को डहीना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना था कि डहीना को उपमंडल का दर्जा मिलता है तो यहां के करीब विभिन्न गांवों के हजारों लोगों को 15 किलोमीटर दूर कोसली जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अपना काम यहीं पर ही करवा पाएंगे।
बता दें कि मंगलवार को कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के बजट सत्र में कोसली विधानसभा के सबसे बड़े गांव डहीना को उपमंडल बनाए जाने की मांग को जोरदार ढंग से उठाया। अपनी मांग के समर्थन में कोसली विधायक ने पिछले दिनों बनाए गए आठ सब डिविजनों की जनसंख्या के आंकड़ों को भी प्रमुखता से रखा। कोसली विधायक की मांग पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि शीघ्र ही वित्तायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। जो उप तहसील, तहसील, उपमंडल और जिला के गठन के नियम निर्धारित करेगी। कमेटी की सिफारिशों के उपरांत डहीना पर अवश्य विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र का डहीना सबसे बड़ा गांव है। स्टेट हाइवे पर स्थिति होने के कारण यह आसपास के 46 गांवों का बड़ा बाजार भी है। डहीना बिकानेर रेलवे लाइन पर बड़ा स्टेशन होने के साथ-साथ यहां सब तहसील भी है। पशु अस्पताल के अलावा पीएचसी भी है। एक उपमंडल के लिए होने वाली सभी शर्तों को डहीना पूरा करता है। इसलिए इस पर सरकार को जल्द विचार कर इसे उपमंडल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने आंकड़े किए प्रस्तुत
कोसली विधायक ने अपनी मांग के समर्थन में आंकड़े रखते हुए कहा कि पिछले दिनों सरकार की ओर से बनाए गए आठ सब डिविजनों की 2011 की जनगणना के अनुसार मानेसर की 23448, जुलाना की 18755, नीलोखेड़ी की 16405, नांगल चौधरी की 8538, इसराना की 7460, कलानोर की 23319 तथा छछरौली 9720 है। जबकि इसी जनगणना के अनुसार डहीना की जनसंख्या 18760 है। जो पहले भी उपमंडल बनने की शर्तें पूरी करता था और आज भी करता है।

इन गांवों को होगा फायदा
गांव औलांत, बोहतवास अहीर, बास, भठेड़ा, बिटोड़ी बास, बोहका, बुड़ौली, डहीना, धखोरा, दडौली, दहलावास, ढ़ाणी ठेठरबाढ़, धवाना, दिदौली, फतेहपुरी टप्पा डहीना, गोठड़ा टप्पा डहीना, गुलाबपुरा, काहड़ी, कंवाली, खेड़ी, कुमरोधा, लिसान, लोहाना, मंदोला, मसीत, मोतला कलां, मोतला खुर्द, मूंदी, नांगल, नांगल मूंदी, निमोठ, रामपुरी, रोलियावास, सीहा, ऊंचा, जैनाबाद, ढ़ाणी जैरावत व श्रीनगर सहित अन्य गांव डहीना मंडल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed