{"_id":"68f136687d24cf2a0e00c641","slug":"collector-inspected-rural-and-urban-service-camps-rewari-news-c-198-1-fth1001-227595-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कलेक्टर ने किया ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कलेक्टर ने किया ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण
Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 10शिविर में पहुंचे जिला कलेक्टर किशोर कुमार। संवाद
भिवाड़ी। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने वीरवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत नूरनगर, नगर परिषद खैरथल और नगर पालिका किशनगढ़बास में आयोजित शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ये शिविर आमजन की उम्मीदों को पूरा करने का माध्यम हैं, इसलिए अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा की भावना से कार्य करते हुए हर व्यक्ति की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण करें। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्टरों एवं दस्तावेजों की जांच की और लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को लंबित नामांतरण, रास्ते, सहमति विभाजन, गिरदावरी व अन्य प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन वेरिफिकेशन, खाद्य विभाग को एनएफएसए लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, आयुर्वेद विभाग को जनजागरूकता बढ़ाने और कृषि विभाग को हाइब्रिड बीजों के लाभ बताने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वनिधि, स्वामित्व, शहरी रोजगार योजना व फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने लाभार्थियों को पीएम मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी, पीएम आवास शहरी की प्रथम किश्त के चेक और पट्टे वितरित किए। मौके पर एसडीओ मनीष कुमार जाटव, आयुक्त मुकेश शर्मा, तहसीलदार खैरथल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।