फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Coldest day of the season, mercury 4 degrees

Rewari News: सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा 4 डिग्री

Fri, 22 Dec 2023 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Coldest day of the season, mercury 4 degrees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे पहले बुधवार को 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
वहीं, अधिकतम तापमान 22.2 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, साथ ही घना कोहरा भी छाएगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दिसंबपर में एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक और नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आंशिक बादलवाही होगी। साथ ही सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी की संभावना है। नमी की मात्रा बढ़ने से इलाके में कोहरा भी छाएगा। तीन चार दिनों के लिए ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


विभाग जारी कर चुका है एडवाइजरी

वाहन चालकों को लेन बदलने या क्रॉस करने से बचना चाहिए। विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखने व मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। साथ ही घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने का इंतजार करें। वाहनों को मुख्य सड़क पर पार्क नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही

सिविल अस्पताल में वायरल के मरीजों की भी संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को वायरल के मरीजों की संख्या 200 के आसपास दर्ज की गई है। दूसरी तरफ मौसम बदलने की वजह से अस्पताल में आंखों की ओपीडी भी रोजाना बढ़ रही है। लोगों को आंखों में रूखापन, आंखों से पानी आना व अन्य शिकायतें हो रही है।


चिकित्सकों ने ठंड से बचने की सलाह दी

चिकित्सकों के मुताबिक खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। ठंडी चीजों का सेवन ना करें क्योंकि इससे सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत होती है। ठंडे पानी को भी नहीं पीना चाहिए। पानी को हल्का गर्म करके ही पीना लाभदायक है। घर से बाहर निकलें तो सर्दी के कपड़े पहन कर ही निकलें, छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed