{"_id":"693b0bba5d4205576c02b1c6","slug":"cold-weather-boosts-demand-for-warm-clothes-brings-cheer-to-the-market-rewari-news-c-198-1-fth1001-230234-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठंड ने बढ़ाई गर्म कपड़ों की मांग, बाजार में आई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठंड ने बढ़ाई गर्म कपड़ों की मांग, बाजार में आई रौनक
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। बाजार में एक दुकान पर जैकेट खरीदता युवक। संवाद
रेवाड़ी। शहर में बढ़ती ठंड के बीच ऊनी ब्लेजर, जैकेट, जर्सी, ऊनी टी-शर्ट और फुल जैकेट की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन का स्टॉक पहले ही इकट्ठा कर लिया है।
मार्केट में इस समय 50 से अधिक डिजाइन उपलब्ध हैं जिनमें पुरुष, महिला और बच्चों के लिए अलग-अलग विकल्प शामिल हैं। दुकानदार राजेंद्र सैनी और बिजेंद्र का कहना है कि दिसंबर से जनवरी तक पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी को देखते हुए तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है ताकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार आसानी से खरीदारी कर सकें।
दुकानदारों के अनुसार हल्के वजन वाली लेकिन गर्माहट देने वाली जैकेट और ट्रेंडी ऊनी टी-शर्ट इस बार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। साथ ही, फैशन के साथ क्वालिटी पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। बढ़ती ठंड और बढ़ते ग्राहकों के साथ बाजारों में रौनक लौटने लगी है। दुकानदार उम्मीद जताते हैं कि आने वाले दिनों में बिक्री और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
आगामी दिनों में बिक्री और बढ़ने की संभावना : दुकानदार
ब्रास मार्केट के कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र, राजीव, दीपक ने बताया कि इस बार ठंड सामान्य से थोड़ी पहले शुरू हो गई है जिससे बिक्री में भी जल्दी उछाल देखने को मिला है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जैकेट की बिक्री 20 प्रतिशत ज्यादा रहने की संभावना है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, जैकेट बाजार में और तेजी आएगी व कारोबार में और भी उछाल आएगा। दुकानदारों का कहना है कि अब सिर्फ गर्म कपड़े नहीं, बल्कि फैशन के अनुरूप जैकेट खरीदना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए वे नए डिजाइनों, ब्रांडेड स्टाइल्स और किफायती दामों में बड़ी रेंज उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहक भी अपनी पसंद के अनुरूप जैकेट चुनने के लिए अनेक दुकानों का रूख कर रहे हैं।
बाजार में इस दाम से बिक रहे जैकेट
जैकेट के प्रकार-- कीमतें
हुडी जैकेट-- 600 से 2000 रुपये तक
लेदर जैकेट-- 1500 से 6000 रुपये तक
स्पोर्ट्स जैकेट-- 700 से 1500 रुपये तक
लॉन्ग जैकेट-- 1200 से 2500 रुपये तक
विंटर फैंसी जैकेट-- 900 से 2000 रुपये तक
कार्टून प्रिंट हुडी-- 300 से 1000 रुपये तक
स्कूल जैकेट-- 350 से 800 रुपये तक
विज्ञापन
मार्केट में इस समय 50 से अधिक डिजाइन उपलब्ध हैं जिनमें पुरुष, महिला और बच्चों के लिए अलग-अलग विकल्प शामिल हैं। दुकानदार राजेंद्र सैनी और बिजेंद्र का कहना है कि दिसंबर से जनवरी तक पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी को देखते हुए तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है ताकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार आसानी से खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन
दुकानदारों के अनुसार हल्के वजन वाली लेकिन गर्माहट देने वाली जैकेट और ट्रेंडी ऊनी टी-शर्ट इस बार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। साथ ही, फैशन के साथ क्वालिटी पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। बढ़ती ठंड और बढ़ते ग्राहकों के साथ बाजारों में रौनक लौटने लगी है। दुकानदार उम्मीद जताते हैं कि आने वाले दिनों में बिक्री और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
आगामी दिनों में बिक्री और बढ़ने की संभावना : दुकानदार
ब्रास मार्केट के कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र, राजीव, दीपक ने बताया कि इस बार ठंड सामान्य से थोड़ी पहले शुरू हो गई है जिससे बिक्री में भी जल्दी उछाल देखने को मिला है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जैकेट की बिक्री 20 प्रतिशत ज्यादा रहने की संभावना है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, जैकेट बाजार में और तेजी आएगी व कारोबार में और भी उछाल आएगा। दुकानदारों का कहना है कि अब सिर्फ गर्म कपड़े नहीं, बल्कि फैशन के अनुरूप जैकेट खरीदना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए वे नए डिजाइनों, ब्रांडेड स्टाइल्स और किफायती दामों में बड़ी रेंज उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहक भी अपनी पसंद के अनुरूप जैकेट चुनने के लिए अनेक दुकानों का रूख कर रहे हैं।
बाजार में इस दाम से बिक रहे जैकेट
जैकेट के प्रकार
हुडी जैकेट
लेदर जैकेट
स्पोर्ट्स जैकेट
लॉन्ग जैकेट
विंटर फैंसी जैकेट
कार्टून प्रिंट हुडी
स्कूल जैकेट