फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cold pain in the waist, knees and shoulders

Rewari News: कमर, घुटनों और कंधों को दर्द दे रही ठंड

Tue, 02 Dec 2025 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Cold pain in the waist, knees and shoulders
फोटो संख्या:-75 नागरिक अस्पताल में महिला की जांच करते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल यादव---स
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही ठंड कमर, घुटनों और कंधों का दर्द बढ़ा रही है। नागरिक अस्पताल में गर्दन व पीठ दर्द के प्रतिदिन 50 लोग नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि 50 की उम्र पार कर चुका हर पांचवां व्यक्ति इन समस्याओं से परेशान है।
विज्ञापन

विशेषकर नौकरी पेशा के साथ-साथ व्यापारी भी पीठ व गर्दन की दर्द की चपेट में आ रहे हैं। बढ़ती ठंड व घटते शारीरिक श्रम, अनियमित दिनचर्या व खानपान से लगातार दर्द बढ़ रहा है। नागरिक अस्पताल के हड्डी विभाग में रोज 50 ओपीडी इस प्रकार की समस्याओं को लेकर हो रही हैं। चिकित्सकों द्वारा गर्दन, पीठ दर्द के रोगियों के लिए अस्पताल में अनेक सुविधाएं शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

गर्दन व पीठ दर्द केवल नौकरी पेशा व लंबे समय तक कंप्यूटर, लैपटॉप पर काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी ही नहीं बल्कि आमजन भी इस समस्या से परेशान हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक कुर्सी पर एक ही स्थिति में बैठकर काम करने वालों में ठंड के दिनों में यह समस्या अधिक होती है। बोझ ढोने वाले श्रमिक भी इस समस्या से परेशान हैं। इसके लिए नियमित योगाभ्यास व थोड़ी देर के अंतराल पर टहलना व हल्का अभ्यास से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विशेषज्ञ राय...
बैठने का गलत ढंग भी दे रहा दर्द
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के ओर्थो मेडिकल अधिकारी डॉ. राहुल यादव बताते हैं कि गर्दन में दर्द लोगों में एक आम शिकायत है जो अनेक कारणों से हो सकता है। अधिकांश मामले में बैठने के गलत ढंग से होता है। कभी-कभी गर्दन का दर्द गिरने से लगी चोट के कारण होता है। गर्दन का दर्द कभी-कभी गंभीर नहीं होता है और कुछ ही दिनों में इससे राहत मिल सकती है। कुछ मामलों में गर्दन का दर्द एक गंभीर स्थिति का संकेत दे सकता है और इसकी आवश्यकता होती है। सिर के ऊपर वजन ढोने के कारण गर्दन व पीठ में दर्द होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed