{"_id":"65df7d8651e75441c40c4b59","slug":"coaches-increased-in-9-trains-passing-through-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-201413-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी से गुजरने वाली 9 ट्रेनों में बढ़ाए कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी से गुजरने वाली 9 ट्रेनों में बढ़ाए कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को लेकर रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली 9 ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। मार्च से अप्रैल के बीच अलग-अलग श्रेणी के कोच ट्रेनों में बढ़ाए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार यह फैसला त्योहार के सीजन को देखते हुए लिया गया है। मार्च से अप्रैल के बीच अलग-अलग श्रेणी के कोच ट्रेनों में बढ़ाए गए हैं। मार्च अप्रैल में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। भीड़ में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। ऐसे में ट्रेनों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी कर लोगों को राहत प्रदान करने की कोशिश की है। ट्रेन के अस्थायी डिब्बे बढ़ने से फायदा यह भी होगा कि टिकट कंफर्म होने में आसानी होगी। मौजूदा समय में वेटिंग भी काफी चल रही है, लोगों को अभी से ही अप्रैल तक की टिकट नहीं मिल पा रही है।
इन ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच
गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 1 से 31 मार्च तक तथा दिल्ली सराय से 3 मार्च से 2 अप्रैल तक 1 सेकेंड एसी और 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 से 31 मार्च तक तथा उदयपुर सिटी से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 सेकेंड एसी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 2 से 30 मार्च तक तथा अमृतसर से 3 से 31 मार्च तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 2 से 30 मार्च तक तथा अमृतसर से 3 से 31 मार्च तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है।
गाडी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 1 से 30 मार्च तक 2 द्वितीय कुर्सी यान व 1 वातानुकूलित कुर्सी यान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 1 से 31 मार्च तक तथा दिल्ली कैंट से 3 मार्च 2 अप्रैल तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट ट्रेन में 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में श्रीगंगानगर से 1 से 31 मार्च तक एवं दिल्ली से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से 1 से 31 मार्च तक एवं बठिंडा से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।