फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM will lay the foundation of hostel, sports stadium and educational building on September 5

सीएम पांच सितंबर को छात्रावास, खेल स्टेडियम और शैक्षणिक भवन की रखेंगे नींव

Mon, 30 Aug 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
CM will lay the foundation of hostel, sports stadium and educational building on September 5
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की बिल्डिंग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर के आठवें स्थापना दिवस पर पांच सितंबर को सीएम मनोहरलाल विवि में कई सौगात देंगे। वह यहां 64 कमरे वाले बहुमंजिला छात्रावास, आउट व इंडोर खेल स्टेडियम व 10 लैब वाली प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 2013 में लंबी लड़ाई के बाद एमडीयू के रीजनल सेंटर को आईजीयू बनाने की घोषणा हुई थी। उस समय बनाए गए भवनों के अलावा विवि में अब तक कोई नया निर्माण कार्य नहीं हो सका है। आईजीयू में पिछले कई वर्षों से कई विकास कार्य लंबित हैं। लेकिन अभी तक धरातल पर कोई भी काम शुरू नहीं हुआ था। दो साल पहले भी इन विकास कार्यों का शिलान्यास पूर्व वीसी मार्कण्डेय आहूजा ने किया था, लेकिन कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। अब नए सिरे से कार्य शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कई वर्षों से लंबित से पड़े हैं विकास कार्य:
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय को बने आठ साल हो गए हैं। लेकिन अभी तक कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। वर्ष 2019 से आईजीयू में छात्राओं के लिए छात्रावास की किल्लत दूर करने के लिए बहुमंजिला छात्रावास बनाने को दावे किए जा रहे हैं। डिजाइन भी तैयार हुए और समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुए। लेकिन धरातल पर आज तक एक ईंट तक नहीं लग पाई है। निर्माण के लिए कई एजेंसियों से अनुबंध करने के दावे किए गए, लेकिन अभी भी प्रोजेक्ट अधर में अटका हुआ है। जबकि प्रत्येक वर्ष नए सत्र से पहले हॉस्टल निर्माण का दावा किया जाता हैं। वहीं इंडोर व आउटडोर स्टेडियम व शैक्षणिक ब्लॉक बनाने के दावे विवि प्रशासन द्वारा वर्ष 2013 से किए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक इनमें एक ईट भी नहीं लगाई गई हैं। अब सीएम के आने की सूचना के बाद छात्रावास के लिए ईंट व अन्य सामग्री मंगवा ली गई हैं और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वहीं पुस्तकालय का प्रथम तल बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी प्रयोग में नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री इन विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास:
मुख्यमंत्री मनोहर 5 सितंबर को आईजीयू के स्थापना दिवस पर महिला छात्रावास, इंडोर व आउटडोर स्टेडियम, लाइब्रेरी के प्रथम तल व शैक्षणिक ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों के कई वर्षों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। महिला छात्रावास में 64 कमरे बनाएं जाएंगे। जिसमें 128 छात्राएं रह सकेंगी। वहीं शैक्षणिक ब्लॉक में 10 नई लैब स्थापित की जाएंगी। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व विवि प्रशासन की ओर दो वर्ष पहले लैब व शिक्षकों का हवाला देकर घटाई गई सीटों को भी बढ़ा दिया गया है।

आईजीयू के कुलसचिव डॉ. प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि छात्रावास, इनडोर व आउटडोर खेल स्टेडियम, शैक्षणिक ब्लॉक व लाइब्रेरी के प्रथम तल का शिलान्यास सीएम करेंगे। विवि के पास पांच सितंबर के लिए सीएम का कार्यक्रम आया है। यदि इसमें कोई बदलाव हुआ तो सूचना दी जाएगी। अब जल्द ही आईजीयू में अन्य विकास कार्य भी शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed