फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM will honor Mandola's gold medal winner Bhavya Gunwal

Rewari News: मंदोला की गोल्ड मेडल विजेता भव्या गुणवाल को सम्मानित करेंगे सीएम

Sat, 19 Apr 2025 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM will honor Mandola's gold medal winner Bhavya Gunwal
गोल्ड मेडल जीतने वाली गांव मंदोला निवासी भव्या गुणवाल खुशी जाहिर करते हुए। स्रोत : स्कूल
कुंड। इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने वाली गांव मंदोला निवासी ओर आरपीएस स्कूल की छात्रा भव्या गुणवाल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22 अप्रैल को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान राज्य विज्ञान नवाचार एवम् प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से दिया जाएगा। संस्था की चेयरपर्सन पवित्रा राव ने बताया कि भव्या ने पिछले साल रोमानिया में हुई ओलिंपियाड में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में उसने गोल्ड मेडल हासिल किया। भव्या की इस उपलब्धि पर पूरे अहीरवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। भव्या की इस उपलब्धि पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ओर राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन भी उसे सम्मानित कर चुकी है। गांव के सरपंच शैलेंद्र यादव ने भव्या गुणवाल को बधाई देते हुए कहा कि बेटी ने अपने माता पिता, गुरुजन ओर गांव का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed