फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Saini Rally in Rewari

रेवाड़ी: "BJP से लोगों का दिल का रिश्ता, रैली में आई भीड़ कर रही बयां, लोगों ने नकारा परिवारवाद व भ्रष्टाचार"

Sun, 15 Jun 2025 05:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 05:36 PM IST
सार

सीएम सैनी ने रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कि उनकी सरकार किसी एक जाति की नहीं, बल्कि प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता की सरकार है। इस रैली की भीड़ बता रही है कि हमारा रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि दिल से दिल का है। 

विज्ञापन
CM Saini Rally in Rewari
सीएम सैनी ने रेवाड़ी में जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए जनता के साथ अपनी सरकार के मजबूत रिश्ते को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी एक जाति की नहीं, बल्कि प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता की सरकार है। सीएम सैनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने केंद्र में 11 साल पूरे किए हैं। इस रैली की भीड़ बता रही है कि हमारा रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि दिल से दिल का है। लोगों ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को नकारकर राष्ट्रवाद को चुना है। हम आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


रेवाड़ी वीरों की धरती

रेवाड़ी की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए सीएम ने कहा यह कोई साधारण धरती नहीं है। यह वीरों की भूमि है, जहां राव तुलाराम जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के दाँत खट्टे किए थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रैली में स्थानीय मुद्दों पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, "बरसात के मौसम में भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों का गंदा पानी धारूहेड़ा में आता है। हमने इसके लिए रैंप बनवाया था, लेकिन तिजारा के कुछ लोगों ने इसे तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने बाबा बालक नाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि बांध में किसी भी तरह की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मसानी बैराज की समस्या

राव इंद्रजीत ने मसानी बैराज में गंदे पानी के निर्वहन की समस्या को भी उठाया। उन्होंने कहा, "गंदा पानी छोड़े जाने से मछलियां मर रही हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने स्टेट हाईवे विभाग के कामकाज पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा विभाग ने अपेक्षित स्तर का काम नहीं किया। इस दिशा में सुधार की आवश्यकता है।  बिना नाम लिए उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और राव नरवीर पर भी तंज कसा।

ये भी पढ़ें: Haryana: रेवाड़ी में नवनिर्मित जेल भवन का उद्घाटन, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी 288 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed