{"_id":"5e1b6d708ebc3e87e35d5a10","slug":"cm-given-priority-to-unity-of-peoples-rewari-news-rtk536968916","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातियों की चौधर ने प्रदेश में संघर्ष बढ़ा लोगों को तोड़ने का काम किया : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातियों की चौधर ने प्रदेश में संघर्ष बढ़ा लोगों को तोड़ने का काम किया : सीएम
विज्ञापन
हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम मनोहर लाल, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, साथ में मौ
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन से ही इसकी चौधर, उसकी चौधर सुनते आए हैं। जातियों की चौधर ने हमेशा संघर्ष कराकर लोगों तोड़ने का काम किया है। ऐसे में अब जरूरत है जातियों की बजाय देश में हरियाणा की चौधर लाने की। यह बात रविवार को सीएम मनोहर लाल ने रेवाड़ी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने हमेशा प्रदेश के लोगों को बांटने का काम किया है। पांच साल से उनकी सरकार जोड़ने का काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा का नाम लिए बगैर सीएम ने कहा कि पूर्व सरकारों के शासन में सीएलयू को ही काम समझा जाता था। कहा जा रहा है कि ढाई माह में कुछ काम नहीं हुआ। यदि सीएलयू ही काम है तो उन्हें ये काम नहीं करना है। सरकार बनते ही जनहित में कई फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचारियों की जेब में पैसा जाना बंद हो गया है और पंचायतों को भी पूरा पैसा मिल रहा है। पहले की सरकारों में जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाता था और सीएलयू (चेंज फॉर लैंड यूज) किसी ओर को दे दिया जाता था। लोग रात को बैठकर पैसे गिनते थे। अब ऐसा काम नहीं चलता है।
भाईचारे में शादियों की पाबंदी को लेकर खाप पंचायतें सही
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के अनुसार समाज में रहने वाले लोगों का आपस में अच्छा एवं भाईचारे का नाता होता है। गांव में रहने वाले एक दूसरे को भाई-बहन की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों ने भी इसी सोच के साथ हमेशा संस्कारों की पैरवी की है। खापों के अनुसार एक गांव या सगोत्र में शादी करना ठीक नहीं माना गया है। इसको वैज्ञानिक प्रमाणों से भी सिद्ध किया गया है। एक गांव या सगोत्र में शादी करने वालों की आने वाली नस्लों में जैनेटिक कमी पाई जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार अगर हम अपने बच्चों को संस्कारित करेंगे तो समाज में अनैतिक कार्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि गांव या एक ही गोत्र में शादी नहीं करने का फैसला सही है।
विज्ञापन
रेवाड़ी की धरती से युवाओं को चासनी की दिलाई शपथ
सीएम ने कहा कि चासनी का मतलब चरित्र, दृढ़ संकल्प और निडरता, ये तीन गुण जिस युवा में होंगे, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि देश को नया रूप देने के लिए सभी को साथ चलना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईच वन-टीच वन, ईच वन-प्लांट वन की भावना के साथ समाज निर्माण के लिए सबको आगे आना चाहिए। सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में टेक्नोलॉजी का सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोग बिना कुछ सोचे समझे चीजों को शेयर कर देते हैं। सोशल मीडिया लाभदायक होने के साथ-साथ घातक भी हो सकता है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव, डीजीपी, एडीजीपी आरसी मिश्रा, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एवं एडीजीपी ओपी सिंह, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव, उपायुक्त यशेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन भी मौजूद रहे।