फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cleanliness found to be fine, security found lacking

Rewari News: सफाई मिली दुरुस्त, सुरक्षा में पाई कमी

Sat, 11 Jan 2025 01:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Jan 2025 01:59 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness found to be fine, security found lacking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के सदस्य मनीष कुमार ने शुक्रवार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर सफाई व्यवस्था तो अच्छी मिली लेकिन सुरक्षा में कमी पाई गई। रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों, टिकट चेकिंग स्टाफ और वेटिंग अटेंडेंट की संख्या बढ़ाने की जरूरत बताई गई।
उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के सदस्य मनीष कुमार ने स्टेशन मास्टर और रेलवे सुरक्षा बल के प्रबंधक के साथ प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 15 जनवरी को उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल की होने वाली बैठक के संदर्भ में किया गया था। इस बैठक में यात्रियों से जुड़ी समस्याओं, रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से नई ट्रेन चलाने, पिट अनुरक्षण सुविधा लागू करने और नए रेलवे स्टेशन बनाने की मांग रखी जानी है। मनीष कुमार ने निरीक्षण में पाया कि स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारियों की कमी है। टिकट चेकिंग स्टाफ भी पर्याप्त नहीं हैं। वेटिंग अटेंडेंट की भी कमी है। इन सभी बिंदुओं पर मंडल रेल प्रबंधक जयपुर को पत्र लिखा गया है। स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन की चहारदीवारी को कवर करने पर जोर दिया गया ताकि मेन गेट से ही रेलवे स्टेशन पर प्रवेश हो सके।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन का किया जा रहा सुंदरीकरण

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जा रहा है। यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इनमें प्रतीक्षा, शौचालय की सुविधा, लिफ्ट और एस्केलेटर की स्थापना, स्वच्छता, मुफ्त वाई फाई, एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क स्थापित करने, कार्यकारी लाउंज की स्थापना होनी है। इसके अलावा स्टेशन संरचनाओं को उन्नत करने दोनों तरफ के आसपास के शहरी क्षेत्रों के साथ स्टेशन को एकीकृत करने मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, विकलांग लोगोें के लिए सुविधाएं बढ़ाने आदि का कार्य किया जाना है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed