{"_id":"6a7628186e837f8feb0f0417","slug":"cleaning-work-was-not-carried-out-due-to-the-sanitation-workers-strike-rewari-news-c-198-1-rew1001-243260-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नहीं हुई सफाई
Sat, 08 Aug 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी लगातार जारी रही। शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शहर के करीब 150 सफाई कर्मचारी अग्रसेन चौक स्थित सुभाष पार्क में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। वहीं, पूरे दिन बारिश होने के कारण किसी भी वार्ड में सफाई कार्य नहीं हो सका।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार से 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के साथ हुए समझौते में उनकी मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक मांगों को पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। इसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि सफाई व्यवस्था शहर की मूलभूत जरूरत है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा। धरने के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान शिवा गंगा हेड़ी, घनश्याम धुलगच, प्यारे लाल, रमेश कुमार, प्रेस सचिव सागर कांगड़ा, सचिव मीनू, भारत और गौरव मौजूद रहे। संवाद