फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Class X student made co-terminator shield, claims to provide cooling to PPE insect

दसवीं के छात्र ने बनाई को- टर्मिनेटर शील्ड, पीपीई कीट को कूलिंग प्रदान करने का दावा

Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Class X student made co-terminator shield, claims to provide cooling to PPE insect
हार्दिक दीवान। - फोटो : Rewari
शहर की गढ़ी बोलनी रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी के रहने वाले दसवीं कक्षा के छात्र हार्दिक दीवान ने स्वास्थ्यकर्मियों के पीपीई किट पहनने से आने वाली परेशानियों को देखते हुए को-टर्मिनेटर शील्ड का निर्माण किया है।
विज्ञापन

हार्दिक का दावा है कि पीपीई किट के साथ टर्मिनेटर शील्ड को पहनने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों को पसीने से राहत मिलेगी। वहीं एयर कूलिंग सिस्टम, आयनीकरण सिस्टम, एयरप्यूरीफाइंग सिस्टम, एसओएस सिस्टम और मोबाइल एप्लीकेशन के साथ फेस कवरिंग शील्ड से वायरस, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक तत्वों से सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

हार्दिक का कहना है कि कई घंटे तक पीपीई किट पहनने के बाद शरीर से निकलने वाले पसीने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को काफी दिक्कत होती है। उन्हें बीमार होने का डर सताता रहता है, लेकिन पीपीई किट के साथ को टर्मिनेटर शील्ड पहनने के बाद उनको गर्मी से राहत मिलेगी और बीमार होने का भी डर नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी पहनने वाले की कमर पर पैक्ट कूलर लगाया जाएगा, जो शील्ड के भीतर एक आरामदायक तापमान बनाए रखने के लिए आईस जेल से गुजरने वाली सील एयर सप्लायर पाइप के माध्यम से कमर से जुड़ा होगा और पहनने वाले को भारी नहीं लगेगा। शील्ड का खोल आरामदायक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कांटेक्ट डिजाइन आंख, नाक और मुंह को कवर करती है, जो वायरस और बैक्टीरिया आदि के संचरण के लिए सबसे नाजुक अंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईओएस मोबाइल एप्लीकेशन
मोबाइल एप्लीकेशन कनेक्टिविटी हमारे उत्पाद को तकनीकी प्रगति से जोड़ रही है। यह उपयोगकर्ताओं को कुछ सुरक्षा सुविधाओं के रूप में शरीर के तापमान की माप परीक्षण सोने का समय व दवा अनुस्मारक जैसी कुछ सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति देती है। इसके अलावा आपात स्थिति के मामले में महिलाओं, बच्चों या किसी व्यक्ति की सुरक्षा के लिए भी प्रदान करती हैं। आपात स्थिति के समय एप्लीकेशन में दिए गए कोड को स्कैन कर मोबाइल एप्लीकेशन में चुने गए अपने सभी आपातकालीन संपर्क को अपना वर्तमान स्थान साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed