फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Claims open in the first rain

पहली बारिश में खुली दावों की पोल

Sat, 18 Jun 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Claims open in the first rain
शुक्रवार को इस मौसम की पहली हल्की बारिश ने शहर में जलभराव के सभी दावे फिर धो डाले। अब तक करीब 40 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सड़कों पर बारिश का पानी जमा दिखाई देने से साफ है कि अभी इस काम के लिए गंभीरता से वर्क आउट किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने जहां शहर के 31 वार्डों, जहां सीवर जाम की समस्या थी वहां शिकायत वाली जगहों के सीवर साफ कराकर आठ लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नालों के साथ बिजली आधारित मोटर सैट लगाकर उनको बिजली कनेक्शन के साथ जोड़ दिया गया है। तीन जगह यह काम हो चुका है जबकि बावल रोड के पास नागपाल साउंड के पास यह काम अभी अधूरा है।
विज्ञापन

जल भराव की समस्या कई दशक पुरानी
बता दें, शहर में जल भराव की समस्या कई दशक पुरानी है और लगभग हर मानसून में शहर को जल भराव की स्थिति झेलनी पड़ती है। मुख्य बाजार हो या बाहरी कालोनियां या फिर जिला मुख्यालय की ओर आने वाली सड़कें अधिकांश पर जल भराव साफ नजर आता है। शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद जलभराव का नजारा साफ दिखा। बावल रोड पर नई सब्जी मंडी तक आधी सड़क पर जल भराव साफ दिखाई दिया जबकि इस सड़क के दोनों ओर बरसाती नाले का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह- जगह भरा बारिश का पानी
दिल्ली रोड हो या फिर कालाका रोड, शक्ति नगर का इलाका हो या फिर सेक्टर 1 काफी जगह पर बारिश का पानी का भराव रहा। डीसी अशोक कुमार गर्ग के निवासी की नाक नीचे चंद मीटर पर हुडा मार्केट के पास ही सड़क पर जल भराव साफ नजर आया। उधर नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 में बारिश के जल भराव की समस्या ने इस बार भी अपना सिर उठाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी लगभग यही नजारा देखने को मिला। झज्जर फ्लाईओवर के दोनों ओर जल भराव की स्थिति दिखाई दी। इस समस्या की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के वार्ड 31 हो या 25, वार्ड 5 हो या रामपुरा, कुतुबपुर, गुलाबी बाग, शास्त्री नगर, यादव नगर, महावीर नगर, विकास नगर, उत्तम नगर समेत अनेक इलाकों में बरसाती पानी के भराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। सूरत ए हाल यह है कि मानसून सिर पर है मगर नगर में जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान इस बार भी होता नजर नहीं आ रहा।
पॉलिथीन और प्लास्टिक के गिलास नालियों को करते हैं अवरुद्ध
बता दें, नगर परिषद की सीमा के भीतर एक सर्वेक्षण के अनुसार 8 हजार से सीवरेज हैं। बार-बार पॉलीथिन के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद गली मोहल्लों में पॉलिथीन और प्लास्टिक के गिलास नालियों को अवरुद्ध करते दिखाई दे जाएंगे। नगर अधिकारियों के मुताबिक इस बार 1800 से अधिक सीवर साफ कराए गए हैं। फरवरी से यह काम शुरू हुआ जो अप्रैल के अंत तक चला। ऐसी सूरत में सभी सीवरों की सफाई इस बार भी नहीं हो पाई। ऐसी सूरत में जल भराव की संभावनाएं प्रबल हैं।
शहर में नालों की सफाई नगर परिषद करा रही है जबकि सीवर सफाई का काम जनस्वास्थ्य विभाग करता है। काफी सीवर साफ करा दिए हैं। मानसून की बारिश तेज अधिक होती है या कम यह कोई नहीं बता सकता। भगवान पर सब कुछ निर्भर है। हम अपने प्रयास कर रहे हैं कि नगर में जल भराव न हो। हम बाजार के दुकानदारों से मिले हैं जिन्होंने बताया कि इस बार जल भराव कम हुआ। -पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद, रेवाड़ी।

शहर में बरसाती जल का भराव न हो, इसके लिए तीन जगहों पर वाटर पिट बनाए गए हैं। 30 लाख रुपये खर्च हो गए हैं। चौथी जगह यह काम अभी होना है। सीवर की सफाई का काम कराया गया है। हमारी कोशिश है कि जल भराव न हो। - विनय प्रकाश चौहान, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed