फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CISF secured first position in the debate competition for the 12th time.

Rewari News: सीआईएसएफ ने 12वीं बार वाद-विवाद प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

Wed, 03 Dec 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
CISF secured first position in the debate competition for the 12th time.
प्रथम स्थान मिलने पर सम्मान देते उप कमांडेंट सूरज बिष्ट। स्रोत : प्रशासन
कोसली। सीआईएसएफ इकाई आईजीएसटीपी झाड़ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उप कमांडेंट सूरज बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए 30वीं केंद्रीय पुलिस बलों की एनएचआरसी वाद-विवाद प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ ने यह ट्रॉफी लगातार 12वीं बार अपने नाम कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबला अटल ऊर्जा भवन नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई सरकारी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में एनएचआरसी के सदस्य न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उप कमांडेंट सूरज बिष्ट ने बताया कि सीआईएसएफ की यह उपलब्धि बल की क्षमता, अनुशासन और बौद्धिक दक्षता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश के महत्वपूर्ण संसाधनों की सुरक्षा के साथ ऐसी प्रतियोगिताओं में भी सीआईएसएफ हमेशा श्रेष्ठता साबित करता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed