फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CIA arrested the youth who brought country made pistol

Rewari News: देसी पिस्तौल लेकर आए युवक को सीआईए ने दबोचा

Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
CIA arrested the youth who brought country made pistol
रेवाड़ी। अपराध अनुसंधान शाखा सीआईए (रेवाड़ी) की टीम ने गांव रामपुरा के रामलीला मैदान के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक गांव कनुका का रहने वाला हिमांशु उर्फ छोटू है। रामपुरा थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम सीआईए रेवाड़ी की टीम नारनौल रोड पर रामपुरा मोड़ के निकट गश्त पर थी। गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव रामपुरा के रामलीला मैदान के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार हो सकता है और वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना के बाद सीआईए की टीम रामलीला मैदान के पास पहुंच गई।
विज्ञापन


सीआईए टीम को मैदान के पास एक युवक टहलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर युवक ने आबादी की ओर भागना शुरू कर दिया। पीछा कर पुलिस जवानों ने युवक को वहीं काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद कर ली। आरोपी ने अपना नाम गांव कनुका कर रहने वाला हिमांशु उर्फ छोटू बताया। सीआईए ने आरोपी के खिलाफ रामपुरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed